सुकमा

एकादशी पर नवका विहार उत्सव, तेपोत्सवम में उमड़े श्रद्धालु
14-Jan-2022 9:59 PM
एकादशी पर नवका विहार उत्सव, तेपोत्सवम में उमड़े श्रद्धालु

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कोंटा, 14 जनवरी।
सुकमा जिले के कोंटा में मुक्कोटी एकादशी पर शबरी माता के तट पर नवका विहार उत्सव का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य रूप से भगवान श्रीराम व माता सीता का हँस रूपी नाव में तीन बार शबरी नदी में परिक्रमा किया जाता है और माता शबरी का आह्वान कर माता शबरी की महाआरती की जाती है। एकादशी पर तेपोत्सवम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़े।

गुरुवार संध्या भगवान श्रीराम का  वैष्णव आलय राम मन्दिर उडिय़ा पारा से भक्तों के द्वारा पालकी में बड़े हर्षोल्लास से नगर भ्रमण किया गया। बड़ी संख्या में लोग घरों से निकल कर भगवान श्रीराम का दर्शन करने पहुंचे।

आयोजकों ने शबरी तट को लाइटों से सजाया। आतिशबाजी व आकाश ज्योति से पूरा आसमान जगमगाने लगा। इस आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे हरीश कवासी अध्यक्ष जिपं सुकमा व राजू साहू अध्यक्ष नगरपालिका सुकमा ने भगवान श्री राम की पूजा-अर्चना की। आयोजकों के द्वारा  हरीश कवासी, राजू, देवा माड़वी का जोरदार स्वागत किया गया।

स्थानीय लोगों का मानना है कि भगवान श्री राम का नवका विहार कर माता शबरी की पूजा करने से बारिश के दिनों में बाढ़ से किसी भी प्रकार का जान माल का नुकसान नहीं होता है, इसलिए नाव को हंस रूप देकर  बहुत सुन्दर सजाकर शबरी नदी में परिक्रमा कर महाआरती कर माता शबरी को प्रसन्न करने का प्रयास किया जाता है।यह आयोजन सभी धर्म के लोग मिलकर भव्य रूप से मनाते हैं।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news