बेमेतरा

किसान कांग्रेस चलाएगी सदस्यता अभियान, 5 हजार का लक्ष्य
15-Jan-2022 7:48 PM
किसान कांग्रेस चलाएगी सदस्यता अभियान, 5 हजार का लक्ष्य

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बेमेतरा, 15 जनवरी।
किसान कांग्रेस के सदस्यता के लिए जिले में जनपद पंचायत वॉर प्रभारियों की नियुक्ति होगी। प्रदेश के कृषि मंत्री के गृह जिला बेमेतरा में 5 हजार सक्रिय सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है। उक्त जानकारी देते हुए किसान कांग्रेस के प्रदेश महासचिव डॉ. सौरभ निर्वाणी ने बताया कि बेमेतरा, साजा और नवागढ़ कृषि प्रधान विधानसभा हैं। तीनों विधानसभा में सत्ताधारी दल कांग्रेस के विधायक हैं। कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे का गृह जिला होने के नाते बेमेतरा और भी ज्यादा महत्वपूर्ण हो जाता है। किसान कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष रामविलास साहू की अगुवाई में प्रदेश भर में किसान कांग्रेस का सदस्यता अभियान प्रारंभ किया जा रहा है।  बेमेतरा में किसान निगरानी समिति के प्रभारी एवं छत्तीसगढ़ किसान कांग्रेस के महासचिव डॉ. सौरभ निर्वाणी ने जिले में किसानों को संगठन से जोडऩे के लिए पंचायत स्तर पर सदस्यता अभियान चलाने की बात कही है। उन्होंने कहा है कि यह सरकार किसानों ने बनाई है और इस सरकार में किसानों के लिए जितनी योजना बनी। वह इस देश के किसी भी प्रदेश में नहीं बनी है ।

महिला किसानों लिए 50 प्रतिशत सदस्यता अनिवार्य
सदस्यता अभियान की दो श्रेणी रहेगी। सामान्य सदस्य और सक्रिय सदस्य, सामान्य सदस्यों को किसान कांग्रेस  विचारधारा से अवगत कराया जाएगा।  वहीं सक्रिय सदस्य बनने के लिए 25 सामान्य सदस्य बनाने की अनिवार्यता रहेगी, सक्रिय सदस्यों से ही किसान कांग्रेस के ब्लाक, विधानसभा और जिला स्तर के पदाधिकारियों का चयन संगठन में किया जाएगा। किसान कांग्रेस में महिला किसानों लिए 50 प्रतिशत सदस्यता भी अनिवार्य होगी, सरकार की कृषको के हित में बनाई गई योजनाओ के प्रचार प्रसार की जिम्मेदारी सक्रिय सदस्यों की रहेगी।

छत्तीसगढ़ कांग्रेस कमेटी के प्रभारी महामंत्री चंद्रशेखर शुक्ला ने कहा कि किसान कांग्रेस द्वारा इस वर्ष प्रदेश में 1 लाख नए किसानों को सक्रिय सदस्य बनाए जाने के लक्ष्य रखा गया है। चाहे धान खरीद के निगरानी के तौर पर हो या केंद्र सरकार द्वारा लाए गए किसान कानून के विरोध का आंदोलन, किसान कांग्रेस का प्रदर्शन बेहतरीन रहा है।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news