गरियाबंद

हेमंत बने कांग्रेस आईटी सेल के अभनपुर विस अध्यक्ष
15-Jan-2022 8:05 PM
हेमंत बने कांग्रेस आईटी सेल के अभनपुर विस अध्यक्ष

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नवापारा-राजिम, 15 जनवरी।
कांग्रेस को मजबूती प्रदान करने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस आईटी सेल एवं सोशल मीडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष रोहन गुप्ता, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आईटी सेल एवं सोशल मीडिया के अध्यक्ष जयवर्धन बिस्सा ने कांग्रेस आईटी सेल एवं सोशल मीडिया के विधानसभा अध्यक्षों की नियुक्ति की है। जिसमें अभनपुर विधानसभा से हेमन्त साहू को आईटी सेल एवं सोशल मीडिया अध्यक्ष बनाया है।

नियुक्ति पत्र जारी करते हुए आईटी सेल एवं सोशल मीडिया के प्रदेश अध्यक्ष जयवर्धन बिस्सा ने कहा कि हेमन्त पुरी ताकत के साथ अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष सोनिया गांधी की भावनाओं के अनुरूप छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस के निर्देशन में कांग्रेस की रीति नीति एवं सिद्धांतों पर चलते हुए संगठन को मजबूती प्रदान करने एवं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा प्रदेश की किए जा रहे जनहित कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने हेतु पूर्ण निष्ठा से अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए प्रतिवेदन से अवगत कराते रहेंगे।

नई जिम्मेदारी दिए जाने पर हेमंत साहू ने राष्ट्रीय अध्यक्ष रोहन गुप्ता, प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम, विधायक धनेंद्र साहू, जयवर्धन बिस्सा, जिला अध्यक्ष उधोराम वर्मा, उपाध्यक्ष रतिराम साहू, युवा कांग्रेस अभनपुर विधानसभा अध्यक्ष प्रवीण कल्ला, उपाध्यक्ष संजय पटेल, सचिव किशोर साहू आदि का आभार जताया।
उन्होंने कहा कि पार्टी ने जो जिम्मेदारी दी है, उसे पूरे निष्ठापूर्वक अपने दायित्वों को निर्वहन करूंगा।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news