राजनांदगांव

कलेक्टर के निर्देश पर धान उठाव महाभियान शुरु
16-Jan-2022 6:32 PM
कलेक्टर के निर्देश पर धान उठाव महाभियान शुरु

3 दिन में 3 लाख क्विंटल से अधिक धान उठाव का लक्ष्य

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

राजनांदगांव, 16 जनवरी। मौसम की चुनौतियों का सामना करते जिला प्रशासन द्वारा लगातार धान खरीदी और धान का उठाव किया जा रहा है। किसानों को धान बेचने में किसी भी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए बारिश के दौरान भी धान का उठाव लगातार जारी रहा।

कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने धान उठाव में तेजी लाने के लिए तीन दिन धान उठाव महाभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि प्रतिदिन 1 लाख क्विंटल से अधिक धान का उठाव का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। जिसमें 3 दिनों में 3 लाख क्विंटल से अधिक धान का उठाव किया जाएगा। राजनांदगांव व दुर्ग के राईस मिलर्स और परिवहनकर्ता के माध्यम से प्रतिदिन 200 वाहन लगाकर धान का उठाव किया जाएगा। बेमौसम बारिश के दौरान पिछले दो दिनों में भी धान खरीदी केन्द्रों से लगभग सवा लाख क्विंटल धान का उठाव किया गया है। इस दौरान धान खरीदी केन्द्रों में धान खरीदी लगातार जारी रहा।

कलेक्टर सिन्हा धान खरीदी एवं उठाव का लगातार मॉनिटरिंग कर रहे हैं। साथ ही धान खरीदी केन्द्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा ले रहे हैं। जिले के 149 धान खरीदी केन्द्रों में लगातार किसानों से धान खरीदा जा रहा है। 2 लाख 12 हजार 37 किसानों ने धान बेचने पंजीयन कराया है। जिसमें 1 लाख 52 हजार 619 किसानों ने लगभग 60 लाख क्विंटल धान का विक्रय कर लिया है। धान उठाव में तेजी लाने के लिए मिलर्सों को लक्ष्य के अनुरूप धान उठाव के निर्देश दिए गए हैं।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news