कोरिया

हजारों के चोरी हुए धान के साथ 2 पकड़ाए, 2 फरार
16-Jan-2022 7:30 PM
हजारों के चोरी हुए धान के साथ 2 पकड़ाए, 2 फरार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
मनेन्द्रगढ़, 16 जनवरी।
धान खरीदी केंद्र से चोरी गए हजारों रूपए कीमत के धान को जब्त कर केल्हारी पुलिस ने 4 आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की है। मामले में 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि 2 आरोपी फरार बताए गए हैं।

14 जनवरी को धान खरीदी केंद्र कछौड़ के प्रबंधक ग्राम कछौड़ गुडरू निवासी 27 वर्षीय गुलाब सिंह ने थाना केल्हारी में  रिपोर्ट दर्ज कराई कि 10-11 जनवरी की दरम्यानी रात कछौड़ धान खरीदी केन्द्र में कोई अज्ञात व्यक्ति 20 बोरा धान कीमत 20 हजार रूपए चोरी कर ले गया है। रिपोर्ट पर थाना प्रभारी तेजनाथ सिंह के द्वारा अज्ञात आरोपी के विरूद्ध अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया।

थाना प्रभारी ने प्रधान आरक्षक शेषनारायण सिंह, आरक्षक प्रबोध मिंज, राजकुमार सेन, रामनाथ पैकरा, बारूणेन्द्र सिंह के साथ तत्काल घटना स्थल ग्राम कछौड धान खरीदी केन्द्र पहुंचकर पूछताछ की। मुखबिर सूचना पर किराना दुकानदार कछौड़ संतोष पाव को तलब कर पूछताछ करने उसके द्वारा घटना दिवस अपने साथी रामचन्द्र अगरिया, कमलेश चेरवा व अमन प्रजापति के साथ मिलकर 10 बोरी धान चोरी करना स्वीकार किया गया। गवाहों के समक्ष संतोष पाव के घर के अंदर से 6 बोरा धान कीमत 4 हजार 460 रूपए एवं एवं 6 बोरी बारदान जिसमें कछौड़ धान खरीदी केन्द्र मार्का लगा हुआ कीमत 150 रूपये एवं घटना में प्रयोग किए गए मोटर साईकिल एचएफ डीलक्स कीमत 30 हजार रूपए कुल कीमत 36 हजार 410 रूपए एवं रामचन्द्र अगरिया से 2 बोरा धान कीमत 1 हजार 520 रुपए, 2 बोरी बारदाना कीमत 50 रूपए कुल कीमत 1 हजार 570 रूपए जब्त किए गए। इस प्रकार कुल धान 8 बोरी कुल रकम 37 हजार 980 रूपए जब्त किया गया।

मामले में अन्य 2 आरोपी अमन प्रजापति एवं कमलेश चेरवा निवासी पहाड हंसवाही फरार बताए गए हैं जिनकी तलाश जारी है।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news