रायपुर

48 घंटे के भीतर तीन जगहों में रेड, फड़बाजों की गिरफ्तारी, थानों की मॉनिटरिंग पर उठे सवाल
17-Jan-2022 5:30 PM
48 घंटे के भीतर तीन जगहों में रेड, फड़बाजों की गिरफ्तारी, थानों की मॉनिटरिंग पर उठे सवाल

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 17 जनवरी।
शहर के घनी आबादी वाले हिस्सों में जुआरियों की बैठक के साथ देहात के आउटर में भी फड़बाजी का बड़ा खुलासा हुआ है। रामसागर पारा, मुजगहन के बाद दुबे कॉलोनी जैसे रिहायशी इलाके में पुलिस ने जुआरियों को पकड़ा है। यहां से लाखों रुपये  भी बरामद की है। 48 घंटे के भीतर तीन जगहों पर यह बड़ी कार्रवाई हुई है। जिस तरह से जुआरियों का फड़ पकड़ा गया है, उसने संबंधित थानों की भूमिका को भी संदेह के घेरे में ला दिया है। पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल के सख्त निर्देश के बाद संदिग्ध ठिकानों और बदमाशों की अड्डे बाजी पर लगातार कार्रवाई के लिए कहा गया था बावजूद थाना पुलिस के द्वारा लापरवाही बरती गई है।

पंडरी  पुलिस ने दुबे कोलोनी के दुर्गा मंदिर के पास जुआ खेलते 10 जुआरियों को गिरफ्तार कर  1,05,200 की नगदी बरामद किया।
गिरफ्तार आरोपी शेखर निसाद मस्जिद के पीछे पारस नगर, अकबर खान नूरानी चौक सिविल लाइन, अब्राहम खान गाँधी चौक प्रगति नगर सिविल लाइन, चिंटू निसाद कोलोनी संतोसी नगर टिकरापारा, विवेक पाल राजा किराना स्टोर ले पास लोधी पारा मोवा, हेमंत वर्मा जय हिंद चौक लोधी पारा पंडरी, ऋषभ कुमार लोधी पारा पंडरी, नवीन वर्मा ( भाजयुमो मंडल उपाध्यक्ष) पंडरी तराई, सलमान अहमद अमन नगर मोवा, नूतन निषाद फुंडहर शामिल हैं।

पुलिस को देखते ही जुआरी बाइक छोड़ भागे
थाना मुजगहन के सिवनी खार में जुआ खेलते 10 जुआरियों को गिरफ्तार कर 1 लाख,  25 नग दोपहिया वाहन एवं 12 नग मोबाईल फोन जप्त किया गया। सिवनी खार में दोपहिया लेकर जुआरियों ने मेला लगा रखा था।  कुछ जुआरी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए।
यहां से गिरफ्तार आरोपी बलराम साहू संतोषी नगर चौक टिकरापारा , अमन नारंग सलोनी मुजगहन, प्रहलाद बघेल  सलोनी मुजगहन , जुगल प्रसाद गुप्ता संजय नगर टिकरापारा, राहुल जोशी संजय नगर टिकरापारा, टिकेश यादव सिवनी मुजगहन, इन्द्र कुमार गायकवाड़ सलोनी मुजगहन, कमलेश साहू बोरिया खुर्द टिकरापारा, लक्की साहू बेन्द्री राखी, नागेश्वर वर्मा पानी टंकी के पास पाटन जिला दुर्ग।

 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news