रायपुर

प्रदेश में पंचायत स्तर तक गठित होंगे जवाहर बाल मंच, 18 वर्ष तक के युवाओं को मिलेगी सदस्यता
17-Jan-2022 5:39 PM
प्रदेश में पंचायत स्तर तक गठित होंगे जवाहर बाल मंच, 18 वर्ष तक के युवाओं को मिलेगी सदस्यता

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 17 जनवरी।
कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम, जवाहर बाल मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष जीवी हरी ने सोमवार को पत्रकारवार्ता में कहा कि प्रदेश में 7 वर्ष से 18 वर्ष के युवाओं को राष्ट्रीय जवाहर बाल मंच से जोड़ा जाएगा। इसके लिए देशभर में अभियान चलाया जा रहा है।  

उन्होंने कहा कि प्रदेश में पिछले डेढ़ साल से जवाहर बाल मंच कार्यरत है। जिसका राष्ट्रीय स्तर पर गठन किया गया है। इसका मूल उद्देश्य कांग्रेस के देश में विकास कार्य, और उपलब्धियों की जानकारी युवाओं तक पहुंचाना है। इस यूनिट के द्वारा पंचायत स्तर पर युवाओं को जोड़ा जाएगा।

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि लोकतांत्रिक देश में हर व्यक्ति को सूचना, और लोकतंत्र की जानकारी होनी चाहिए। देश में मौलिक अधिकारों की रक्षा, और देश की संविधान की रक्षा करने के उद्देश्य से राष्ट्रीय मंच बनाया गया है। कांग्रेस सरकार ने आजादी से पहले भी देश के हित में और आजादी के बाद 70 सालों तक देश की जनता हित में काम किया है। जो कि एक इतिहास के रूप में युवाओं को इनसे रूबरू कराने का काम करेगी। और देश में अराजकता फैलाने वाले बीजेपी सरकार की नाकामयों को लेकर बताया जाएगा कि आज केन्द्र सरकार किस तरह से लोगों के मौलिक अधिकारों का हनन कर रही है। जिसे आम जनता तक लाना जरूरी है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news