सरगुजा

सिंहदेव ने संजीवनी मल्टी स्पेशलिस्ट अस्पताल का किया उद्घाटन
17-Jan-2022 7:40 PM
सिंहदेव ने संजीवनी मल्टी स्पेशलिस्ट अस्पताल का किया उद्घाटन

कहा सर्व सुविधायुक्त संजीवनी अस्पताल से सरगुजा  के लोगों को मिलेगा लाभ

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अम्बिकापुर,17 जनवरी।
नगर के प्रतीक्षा बस स्टैंड के समीप गौरव पथ पर स्थित नव निर्मित संजीवनी मल्टी स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल का स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने उद्घाटन किया।

श्री सिंहदेव ने अंबिकापुर नगर निगम के मेयर डॉ. अजय तिर्की को बधाई दी और कहा कि संजीवनी अस्पताल सर्व सुविधा युक्त है, जिसका लाभ सरगुजा संभाग के लोगों को मिलेगा। उद्घाटन अवसर पर महापौर डॉ. अजय तिर्की की माता  मेरी बेर्नादेत तिर्की भी मौजूद थीं। उन्होंने डॉ. अजय तिर्की, डॉ.अजय गुप्ता, डॉ.विकास अग्रवाल, पंकज सिन्हा व उनकी पूरी टीम को बधाई दी।

डॉ. अजय तिर्की महापौर ने कहा कि आने वाले 10 से 15 दिनों में अस्पताल का संचालन सुचारू रूप से होने लगेगा। यहां हर तरह के स्पेशलिस्ट चिकित्सक 24 घंटे उपलब्ध रहेंगे। वहीं डॉ. अजय तिर्की ने कहा कि आने वाले दिनों में कार्डियक डिपार्टमेंट की भी सुविधा उपलब्ध होगी।

इस अवसर पर गुरुप्रीत सिंह बाबरा अध्यक्ष छत्तीसगढ़ खाद्य आयोग,अजय अग्रवाल उपाध्यक्ष बीस सूत्रीय कार्यक्रम,शफी अहमद अध्यक्ष छत्तीसगढ़ श्रम कल्याण बोर्ड, बाल कृष्ण पाठक अध्यक्ष छत्तीसगढ़ वनौषधि एवं पादप बोर्ड, डॉ. प्रीतम राम विधायक लुण्ड्रा, डॉ. अजय तिर्की महापौर अंबिकापुर, जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राकेश गुप्ता, जिला भाजपा अध्यक्ष ललन प्रताप सिंह, अनिल सिंह मेजर, प्रबोध मिंज नेता प्रतिपक्ष नगर निगम अंबिकापुर सहित गणमान्य नागरिक एवम चिकित्सक गण उपस्थित रहे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news