सुकमा

1 लाख के ईनामी समेत 3 नक्सलियों का समर्पण
17-Jan-2022 8:52 PM
1 लाख के ईनामी समेत 3 नक्सलियों का समर्पण

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
सुकमा, 17 जनवरी।
आज जिले में 1 लाख के ईनामी समेत 3  नक्सलियों ने ‘पुना नर्कोम अभियान’ से प्रभावित होकर पुलिस अफसरों के समक्ष बिना हथियार के आत्मसमर्पण किया।

नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत छत्तीसगढ़ शासन की पुनर्वास नीति के प्रचार-प्रसार एवं सुकमा पुलिस द्वारा चलाये जा रहे ‘पुना नर्कोम अभियान’ से प्रभावित होकर 3 नक्सली डीएकेएमएस अध्यक्ष दुधी सुक्का उम्र 35 वर्ष ( ईनामी 1 लाख छग शासन द्वारा), सीएनएम सदस्य दुधी पाण्डू (30) दोनों निवासी वीरापुरम, थाना गोलापल्ली, मिलिशिया सदस्य सोड़ी देवा  (25) ग्राम गोंडेरास थाना गादीरास जिला सुकमा ने पुलिस अफसरों के समक्ष बिना हथियार के आत्मसमर्पण किया। सभी आत्मसमर्पित नक्सलियों को राज्य शासन के पुनर्वास नीति के तहत सहायता राशि व अन्य सुविधायें प्रदाय किया जायेगा।

आत्मसमर्पित नक्सली दुधी पाण्डू एवं दुधी सुक्का को समर्पण हेतु प्रेरित कराने में पुलिस बल का विशेष योगदान रहा।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news