राजनांदगांव

पीटीएस को तीसरी बार यूनियन होम मिनिस्ट्री ट्रॉफी
18-Jan-2022 11:45 AM
पीटीएस को तीसरी बार यूनियन होम मिनिस्ट्री ट्रॉफी

नांदगांव पुलिस प्रशिक्षण केंद्र के खाते में उपलब्धि

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 18 जनवरी।
राजनांदगांव पुलिस ट्रेनिंग केंद्र को तीसरी बार यूनियन होम मिनिस्ट्रिी ट्रॉफी से नवाजा गया है। दरअसल पीटीएस की ट्रेनिंग क्षमता और व्यवस्थाओं के साथ-साथ अन्य बुनियादी सुविधाओं में विस्तार होने के मद्देनजर यह पुरस्कार मिला है। पुरस्कार के रूप में दो लाख रुपए का नगद इनाम भी दिया गया है।
भारत सरकार द्वारा छत्तीसगढ़ पुलिस को एक और पुरस्कार से नवाजा गया है। केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा वर्ष 2020-21 हेतु सेंट्रल जोन के लिए पुलिस ट्रेनिंग विद्यालय राजनांदगांव को बेस्ट पुलिस ट्रेनिंग विद्यालय के लिए यूनियन होम मिनिस्ट्री ट्रॉफी प्रदान करने की घोषणा की गयी है। जिसमें संस्था के उन्नयन हेतु दो लाख रुपए का नगद पुरस्कार यूनियन होम मिनिस्ट्री द्वारा प्रदान किया जाता है।

उल्लेखनीय है कि पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय राजनांदगांव को यूनियन होम मिनिस्ट्री अवार्ड पूर्व में भी 2014-15 एवं 2018-19 में प्रदान किया जा चुका है। इस प्रकार छत्तीसगढ़ राज्य के इस पुलिस प्रशिक्षण संस्था को तीसरी बार बेस्ट पुलिस ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट का अवार्ड प्रदान किया जा कर सम्मानित किया। जिससे छत्तीसगढ़ राज्य गौरवान्वित हुआ है। संस्था प्रमुख इरफान-उल-रहीम खान पुलिस अधीक्षक पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय राजनंादगांव द्वारा समस्त स्टाफ को इसके लिए शुभकामनाएं दी गई। संस्था में उत्साह का माहौल निर्मित है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news