महासमुन्द

हफ्तेभर से प्रभावित धान खरीदी फिर शुरू
18-Jan-2022 2:45 PM
हफ्तेभर से प्रभावित धान खरीदी फिर शुरू

जिन किसानों के धान पिछले एक सप्ताह तक नहीं खरीदे गए हैं, उन्हें फिर से परसों रविवार को टोकन जारी किया गया

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,18 जनवरी।
बेमौसम बारिश की वजह से पिछले सोमवार से प्रभावित धान खरीदी आज मंगलवार से एक बार फिर उपार्जन केंद्रों में शुरू हो गई है। बारिश के कारण खरीदी में लगी ब्रेक के बाद एक बार फिर से समितियों में तैयारी शुरू हो चुकी है। जिन किसानों के धान पिछले एक सप्ताह तक नहीं खरीदे गए हैं, उन्हें फिर से परसों रविवार को टोकन जारी किया गया है। उनके धान को इसी सप्ताह खरीदा जाएगा। यानी जिन किसानों का पहले टोकन कटा हुआ था, उन्हीं किसानों से पहले धान की खरीदी की जाएगी। उसके बाद ही नए टोकन किसानों को जारी होंगे।

कल सोमवार को छेरछेरा त्योहार की छुट्टी होने के कारण आज मंगलवार से खरीदी शुरू हुई है। हालांकि इसके लिए अब कम दिन ही शेष रह गए है। वहीं शासन ने खरीदी की समय सीमा को बढ़ाने के संकेत दे दिए हैं। मुख्यमंत्री ने एक दिन पहले ही सोशल मीडिया के माध्यम से इस संबंध में जानकारी साझा की है।

मालूम हो कि जिले के 19 हजार किसानों से करीब 10 लाख क्विंटल धान की खरीदी बााकी है। बेमौसम बारिश की वजह से किसानों से धान नहीं खरीद पाई। इस वक्त जिले के 152 उपार्जन केंद्रों में 24 लाख क्विंटल धान रखा हुआ है। समिति ने इस धान को बारिश से बचाने के लिए तिरपाल से ढंककर रखा है। इस बार व्यवस्था अच्छी थी, इसके कारण अधिकतर समितियों में धान नहीं भीगा।

अब तक 47.72 लाख क्विंटल धान की धान खरीदी की जा चुकी है। जिले में पंजीकृत किसानों में से 1 लाख 12 हजार 565 क्विंटल धान बेच चुके हैं और शेष 37435 किसान धान बेचने के लिए कतार में है। 34 लाख क्विंटल धान की खरीदी की जानी है। रविवार से मौसम साफ  होने के बाद किसानों के साथ ही समितियों ने भी राहत की सांस ली है।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news