राजनांदगांव

वनांचल क्षेत्र के गौठान अब ग्रामीण औद्योगिक पार्क के रूप में हो रहा विकसित
18-Jan-2022 2:59 PM
वनांचल क्षेत्र के गौठान अब ग्रामीण औद्योगिक पार्क के रूप में हो रहा विकसित

कलेक्टर ने उरजे गौठान का किया निरीक्षण

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 18 जनवरी। 
कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा शासन की महत्वकांक्षी योजना नरूवा, गरूवा, घुरूवा और बाड़ी योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए लगातार निरीक्षण कर रहे हंै। वनांचल क्षेत्र के गौठान अब ग्रामीण औद्योगिक पार्क के रूप में विकसित हो रहा है।

कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने सुदूर वनांचल क्षेत्र मानपुर के ग्राम उरजे गौठान का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने गौठान में स्वसहायता समूह की महिलाओं से रूबरू हुए और उनके आजीविका के संबंध में जानकारी ली। कलेक्टर गौठान में स्वसहायता समूह द्वारा मुर्गी पालन तथा आजीविका संबंधी कार्य से प्रभावित हुए। उन्होंने मुर्गी पालन से प्राप्त अंडा को महिलाओं के पोषण आहार के लिए आंगनबाड़ी केन्द्रों में उपलब्ध कराने कहा।

ग्राम उरजे गौठान की स्वसहायता समूह की महिलाओं ने बताया कि जिला प्रशासन के सहयोग से गौठान में मुर्गी पालन शुरू किया गया है। यहां एक हजार मुर्गियां विकसित हो रही है। कडक़नाथ में मुर्गियों की नई किस्म भी विकसित किए जा रहे हैं। साथ ही गौठान में अधोसंरचना का निर्माण किया गया है। समूह की महिलाओं ने बताया कि इसके माध्यम से अच्छी आमदनी प्राप्त होगी। इस दौरान जनपद सीईओ मानपुर डीडी मंडले, तहसीलदार मानपुर मनोज रावत, नायब तहसीलदार श्रीजल साहू, बीपीएम एनआरएलएम  रामकुमार, क्षेत्र समन्वयक अनिल कपूर सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news