गरियाबंद

उल्लास के साथ मना छेरछेरा, किया अन्नदान
18-Jan-2022 3:45 PM
उल्लास के साथ मना छेरछेरा, किया अन्नदान

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

राजिम, 18 जनवरी। छत्तीसगढ़ की किसानी संस्कृति और दान परंपरा का महापर्व छेरछेरा पूरे अंचल में हर्षोल्लास से मनाया गया। बच्चे, युवक युवतियां और रामायण मंडली व प्रभात भजन मंडली के सदस्य प्रात: काल से ही टोली में छेरछेरा माई कोठी के धान ल हेरहेरा गीत गाते हुए हुए पूरे गांव में भ्रमण किया और लोगों ने इस दान संस्कृति के महापर्व पर स्वस्फूर्त होकर अन्न का दान देकर उल्लासपूर्ण वातावरण में त्यौहार को मनाया।

 ग्राम पंचायत श्यामनगर में क्षेत्र के जिला पंचायत सदस्य व भाजपा नेता चंद्रशेखर साहू ने छेरछेरा मांगने उनके निवास में पहुंचने वालों को अन्न दान देकर इस त्यौहार की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पौष माह की पूर्णिमा के दिन छेरछेरा पर्व मनाते हैं। आज हमारे क्षेत्रवासी गांव-गांव में इस परंपरा का निर्वहन कर रहे हैं। पूर्वजों द्वारा प्रचलित इस परंपरा को बच्चों और बड़ों ने भी बखूबी निभा रहे हैं। हमारी इस परंपरा से भाईचारा की भावना बढ़ती है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news