राजनांदगांव

नांदगांव में 75 फीसदी किसानों ने बेचा धान, 43 फीसदी उठाव
18-Jan-2022 4:06 PM
नांदगांव में 75 फीसदी किसानों ने बेचा धान, 43 फीसदी उठाव

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 18 जनवरी।
कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा के निर्देश पर जिले के 149 धान उपार्जन केंद्रों में किसानों को धान बेचने के लिए सभी व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। किसान चार महीने की अपनी कड़ी मेहनत से उत्पादित धान को समर्थन मूल्य में विक्रय कर रहे हैं।

शासन के निर्देशानुसार 1 दिसम्बर 2021 से धान खरीदी प्रारंभ किया गया है। जिले में 2 लाख 12 हजार 37 किसानों ने धान बेचने के लिए पंजीयन कराया है। जिसमें से अब तक 75 प्रतिशत किसानों ने अपना धान का विक्रय कर लिया है। किसानों से 60 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी की गई है। साथ ही धान उपार्जन केन्द्रों से धान का उठाव भी युद्ध स्तर पर जारी है। अब तक खरीदे गए धान में 43 प्रतिशत धान का उठाव कर लिया गया है।

कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा के निर्देश पर तीन दिन धान उठाव महाभियान चलाया जा रहा है। जिससे धान खरीदी केन्द्र में व्यवस्था सुनिश्चित बनी रहे। मंगलवार को किसानों को धान बेचने में किसी भी प्रकार की दिक्कत न हों और धान खरीद सुगमता से चलती रहे, इसके लिए सभी व्यवस्था सुनिश्चित करने कहा है।

उन्होंने धान उठाव में तेजी लाने के लिए अन्य जिलों के कलेक्टरों से समन्वय स्थापित कर संग्रहण केन्द्र को प्रारंभ कराया है। कलेक्टर सिन्हा ने धान खरीदी केन्द्र के सभी नोडल अधिकारियों और समिति प्रबंधकों को निर्देश दिए कि धान खरीदी किसी भी तरह से प्रभावित नहीं होनी चाहिए। सभी पात्र किसानों का धान खरीदा जाना चाहिए। उन्होंने मिलर और परिवहनकर्ता को धान उठाव के लिए निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि साप्ताहिक मिलिंग क्षमता से कम मिलिंग करते पाए जाने पर जांच कर कस्टम मिलिंग एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी। साथ ही धान उठाव के लिए परिवहनकर्ताओं को वाहन की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news