सरगुजा

भाजपा किसान मोर्चा ने धान खरीदी की समय सीमा बढ़ाने राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन
18-Jan-2022 7:55 PM
भाजपा किसान मोर्चा ने धान खरीदी की समय सीमा बढ़ाने राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन

असमय बारिश से फसल मुआवजा देने की भी मांग

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अम्बिकापुर,18 जनवरी।
भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा प्रदेश संगठन के आह्वान पर सरगुजा किसान मोर्चा ने समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की समय वृद्धि एवं असमय बारिश से फसल मुआवजा शीघ्र प्रदान करने व अन्य मांगों को लेकर भाजपा जिला अध्यक्ष ललन प्रताप सिंह के मार्गदर्शन व भाजपा किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में राज्यपाल के नाम कलेक्टर सरगुजा को ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में छत्तीसगढ़ सरकार के द्वारा धान खरीदी एक माह विलंब से प्रारंभ किया जाने व राज्य सरकार के किसानों के प्रति उदासीनता की वजह से प्रदेश के किसान परेशान हैं, जिसे देखते हुए किसान मोर्चा भाजपा ने निम्न बिंदुओं पर मांग की कि, शासन द्वारा धान खरीदी हेतु मात्र 2 माह दिसंबर और जनवरी की समय सीमा नियत की गई है। जिसमें गत 28-29 दिसंबर और जनवरी के दूसरे सप्ताह में बेमौसम बारिश होने के कारण खरीदी प्रभावित हो गई है। जिसके कारण प्रदेश भर के लगभग एक तिहाई से ज्यादा किसान अभी तक अपनी उपज की बिक्री नहीं कर पाए हैं। चूंकि धान खरीदी हेतु समय बहुत कम (मात्र 9 दिन) बचा है ,ऐसी स्थिति में किसानों को धान बिक्री के लिए परेशान होना वाजिब है और उससे परेशान होकर किसान अपने धान को औने पौने दर पर विक्रय करने हेतु मजबूर हो रहे है धान खरीदी की समय सीमा में एक माह की अतिरिक्त वृद्धि किए जाने हेतु सरकार को निर्देशित करने व बेमौसम बारिश के कारण रबी फसलें यथा चना, सरसों, लाख-लाखड़ी आदि का भारी नुकसान होने के कारण किसानों के चेहरे पर चिंता की लकीरें व्याप्त हो गई है।

राज्य सरकार को निर्देशित करें कि भू राजस्व संहिता की धारा (6 - 4) के तहत राज्य सरकार प्रभावित किसानों को मुआवजा दिए जाने की तत्काल घोषणा करे एवं प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत किसानों के क्षति का आंकलन करा कर मुआवजा दिलाने व चालू रबी फसल के लिए किसानों को यूरिया, डीएपी, पोटाश जैसे खाद के लिए भटकना पड़ रहा है खाद की उपलब्धता सुनिश्चित कराने एवं शासन द्वारा निर्धारित धान खरीदी नीति के अनुसार उपार्जन केन्द्रों से धान का उठाव समयावधि में नहीं हो रहा है। नियमानुसार बफर लिमिट से ज्यादा धान भंडारित होने पर 72 घंटे के अंदर परिवहन किए जाने की अनिवार्यता है किंतु उसका पालन वर्तमान सरकार द्वारा विगत प्रत्येक वर्षों में नहीं किया जा रहा है ।जिसके कारण भारी शोर्टेज आने से सहकारी समितियों की आर्थिक स्थिति दिन प्रति दिन कमजोर होती जा रही है।सरकार को धान खरीदी नीति के अनुसार धान का उठाव किए जाने हेतु निर्देशित करने की मांग किए।

भाजपा किसान मोर्चा द्वारा उपरोक्त सभी मांग 10 दिवस के अंदर पूर्ण करने हेतु राज्य सरकार को निर्देशित करने की मांग की अन्यथा भाजपा किसान मोर्चा पूरे प्रदेश में उग्र आंदोलन करेगी।

आज कलेक्टर को ज्ञापन सौंपने वालों में भाजपा जिला उपाध्यक्ष अम्बिकेश केसरी,  अनिल अग्रवाल, विद्यानंद मिश्रा, निश्चल प्रताप सिंह,  मनोज कंसारी, विनोद दुबे, राजू पांडे, निरंजन राय, संजय सोनी, अमित गुप्ता, धर्मेंद्र जायसवाल, संतोष साहू, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष मनीष बारी ,मनीष सिंह ,किसान मोर्चा मंडल महामंत्री मनोज प्रसाद, भूपेंद्र सिंह, प्रवीण गुप्ता, अभिमन्यु श्रीवास्तव, संजू कश्यप, नंद किशोर ताम्रकार, विक्रम सोनी, मधुसूदन सिंह सहित किसान मोर्चा के कार्यकर्ता शामिल रहे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news