सरगुजा

मनरेगा लोकपाल ने की 11 लाख रु. मनरेगा खाते में सुरक्षित रखने की अनुशंसा
18-Jan-2022 8:03 PM
मनरेगा लोकपाल ने की 11 लाख रु. मनरेगा खाते में सुरक्षित रखने की अनुशंसा

अम्बिकापुर,18 जनवरी। सडक़ निर्माण कार्य में अनुपयोग किए गए राशि 11 लाख 80 हजार 383 रूपए को मनरेगा खाते में सुरक्षित रखने तथा उल्लंघन पर वसूली एवं वैधानिक कार्यवाही की अनुशंसा मनरेगा लोकपाल द्वारा की गई है।

मनरेगा लोकपाल मो. परवेज खान द्वारा पारित अवार्ड में कहा गया है कि उदयपुर जनपद के ग्राम सानिबर्रा से लक्ष्मणगढ़ तक 2 हजार मीटर मिट्टी सडक़ निर्माण की स्वीकृति शासन द्वारा दी गई थी, जिसके पक्ष में अनावेदक द्वारा 1500 मीटर मिट्टी सडक़ निर्माण कार्य किया गया। निर्माण कार्य के मजदूरी भुगतान के रूप में 3 लाख 31 हजार 117 तथा सामग्री के मद में 19 हजार 500 रूपए व्यय किए गए। इस प्रकार कार्य स्वीकृति राशि 15 लाख 31 हजार के पक्ष में 3 लाख 50 हजार 617 रूपए व्यय किए गए। अंतर राशि 11 लाख 80 हजार 383 रूपए को मनरेगा खाते में सुरक्षित रखा जाए।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news