बस्तर

छेरछेरा पर भाजयुमो ने सीएम से मांगा बेरोजगारी भत्ता
18-Jan-2022 8:05 PM
छेरछेरा पर भाजयुमो ने सीएम से मांगा बेरोजगारी भत्ता

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
जगदलपुर, 18 जनवरी।
भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा मंडल भानपुरी ने छेरछेरा नाचकर प्रदेश की भूपेश बघेल सरकार से 37 महीने का प्रति महीना 2500 रू. की दर से 92500 रूपये की बेरोजगारी भत्ते की मांग करते हुए भानपुरी मुख्य चौराहे पर प्रदर्शन व नारेबाज़ी की।

युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने अपने चुनावी घोषणा पत्र में प्रदेश के बेरोजगारों को 2500 रूपये प्रति महिना बेरोजगारी भत्ता देने का वादा किया था, जो कि सरकार के तीन साल बीतने के बाद भी नहीं मिला है।

भाजयुमो मंडल महामंत्री रामप्रसाद मौर्य ने कहा कि प्रदेश में बेरोजगारी में सारे रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए हैं। आर्थिक स्थिति पूरी तरह से छीन भिन्न हो गई है जिसकी वजह से प्रदेश में अराजकता का माहौल हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश का हर तीसरा व्यक्ति बेरोजगारी का दंश झेल रहा है, जिससे प्रदेश की कानून व्यवस्था, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं पर भी इसका विपरीत असर पड़ रहा है। बावजूद इसके नौकरियां देने की बजाय सरकार लगातार छंटनी करने में लगी है। नई भर्ती करने के लिए पुरानी भर्तियों को रद्द किया जा रहा हैं। युवाओं को रोजगार का झांसा देकर सरकार बनाने वाली भूपेश सरकार ने युवाओं को रोजगार देने के वजह उनको बेरोजगार करके घर में बैठा दिया है।

विरोध प्रदर्शन में भाजयुमो मंडल अध्यक्ष तुलसु कश्यप, गौरव कश्यप, खुलेश्वर कश्यप, लच्छिन बघेल, रमेश दिवान, हीरालाल कश्यप, ओमप्रकाश कश्यप, साधु बघेल, सिंधु, लेबो, घनश्याम पाण्डे, लोकेश कश्यप, नरपति कुंजाम व अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news