महासमुन्द

अलाव से झोपड़ी में लगी आग, सो रहे पति- पत्नी की जलने से मौत
19-Jan-2022 11:12 AM
अलाव से झोपड़ी में लगी आग, सो रहे पति- पत्नी की जलने से मौत

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,19 जनवरी।
महासमुंद जिले के गांव सोनासिल्ली में सोमवार की रात झोपड़ी में सो रहे पति-पत्नी की आग से जलने से मौत हो गई। घटना के वक्त दोनों घर में ही सो रहे थे।
प्रारंभिक जांच में सामने आया कि ठंड से बचने के लिए पति-पत्नी ने अलाव जलाया था और इसी के जरिए आग भडक़ गई, जिसने पूरी झोपड़ी को जलाकर खाक कर दिया। इसकी चपेट में आने से पति और पत्नी गंभीर रूप से झुलस गए और दोनों की मौत हो गई। इधर ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को बचाने का प्रयास किया, लेकिन गंभीर अवस्था में जलने के कारण दोनों की मौत हो गई।

पिथौरा थाना प्रभारी के मुताबिक सोनासिल्ली निवासी हीराधर ठाकुर (50) अपनी पत्नी हीरा बाई (45) के साथ सोमवार रात को सो रहा था। काफी ठंड पड़ रही थी। लिहाजा ठंड से बचने बिस्तर के नीचे गोरसी में अलाव जला रखा था। खाना खाने के बाद दोनों सो गए थे। इसी बीच करीब 9 बजे घर में आग लग गई। इसी आग के चपेट में दोनों पति-पत्नी आ गए। आग की लपटें इतनी तेज थी कि आग धीरे-धीरे पूरे घर में फैल गई। दोनों काफी झुलस गए थे।

पुलिस के मुताबिक हीराधर ने अपने आप को बचाने का प्रयास भी किया। वह भागता हुआ घर की बाड़ी की तरफ  भी गया था। वह काफी जल चुका था। जिसके चलते वह वहीं पर गिर गया। इधर आग की लपटें इतनी जबरदस्त थी कि आसपास के लोगों को भी इसकी खबर लग गई। सभी मौके पर पहुंचे तो अंदर आग लगी हुई थी। दोनों बुरी तरह झुलस गए थे। दोनों पति-पत्नी जीवन गुजारने के लिए मजदूरी करते थे। उनकी कोई संतान भी नहीं थी। घटना के बाद तुरंत इस बात की जानकारी पुलिस को दी गई। आसपास के लोगों ने आग बुझाने भी प्रयास भी किया। काफ ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और दोनों को तुरंत ही रायपुर ले जाया गया। जहां महिला की रास्ते में और उसके पति की रायपुर में इलाज के दौरान मौत हो गई।
थाना प्रभारी का कहना है कि मर्ग कायम कर जांच में लिया है। उन्होंने बताया दोनों की एक विवाहिता बेटी है, जो अपने ससुराल में रहती है। बेटी को सूचना देकर गांव बुलाया गया और पंचनामें के बाद दोनों शवों को उनकी बेटी के सुपुर्द किया गया।
 

 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news