महासमुन्द
137 बिना मास्क वाहन चालकों पर 14 हजार रुपए की चालानी कार्रवाई
19-Jan-2022 3:10 PM
महासमुंद, 19 जनवरी। महासमुंद जिले में बाजार और शहर की मुख्य सडक़ पर बिना मास्क के कार्रवाई की गयी। कल मंगलवार को 137 बिना मास्क के दोपहिया घूम रहे लोगों व बिना मास्क के दोपहिया वाहन चालकों पर 14000 रुपए की चालानी कार्रवाई की गयी। महासमुंद में 32 लोगों पर 2900 रुपए, तुमगांव में 34 लोगों पर 3000, बागबाहरा में 25 लोगों पर 2500 रुपए का जुर्माना वसूला गया। वही पिथौरा में 13 लोगों पर 1300, बसना में 29 लोगों पर 2900 रुपए और सरायपाली में 14 लोगों पर 1400 रुपए की चालानी कार्रवाई की गई है। जिला और नगरपालिका के अधिकारी कर्मचारियों ने लोगों से मास्क लगाने और गाइड लाइन का पूरी तरह पालन करने की अपील की।