रायपुर

अब तक 71.37 लाख टन धान की खरीदी, 17.59 लाख किसानों ने बेचा
19-Jan-2022 4:26 PM
अब तक 71.37 लाख  टन धान की खरीदी, 17.59 लाख किसानों ने बेचा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 19 जनवरी।
राज्य के 2484 धान उपार्जन केन्द्रों में आज शाम तक 17 लाख 59 हजार 182 किसानों से 71 लाख 36 हजार 355  टन धान की खरीदी की जा चुकी है। अब तक राज्य सरकार द्वारा धान खरीदी के अनुमानित लक्ष्य का लगभग 68 प्रतिशत धान की खरीदी हो चुकी है। धान खरीदी के एवज में किसानों को बैंक लिकिंग व्यवस्था के तहत 13,506 करोड़ 82 लाख रूपए जारी कर दिए गए हैं।  मुख्यमंत्री  बघेल की पहल पर इस वर्ष धान खरीदी के साथ-साथ कस्टम मिलिंग के लिए धान का तेजी से उठाव भी किया जा रहा है। डीओ और टीओ के माध्यम से 38.09 लाख  टन धान का उठाव हो चुका है।

खाद्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि 34 लाख 22 हजार  टन धान का डीओ जारी कर दिया गया है। उपार्जन केन्द्रों से मिलर्स द्वारा 29 लाख 40 हजार  धान का उठाव कर लिया गया है। इसी प्रकार अब तक 14 लाख 13 हजार  टन धान के परिवहन के लिए टीओ जारी किया गया है। जिसके विरूद्ध समितियों से 8 लाख 69 हजार  टन धान का उठाव हो चुका है।

जांजगीर-चांपा जिला, प्रदेश में समर्थन मूल्य पर 18 जनवरी तक धान खरीदी के मामले में पहले पायदान पर है। वहां 6 लाख 27 हजार 199  टन धान की खरीदी की जा चुकी है। वहीं राजनांदगांव जिला प्रदेश में धान खरीदी में दूसरे स्थान पर है। वहां 6 लाख 21 हजार 863 टन धान की खरीदी हुई है। बलौदाबाजार-भाटापारा जिला धान खरीदी में आज राज्य में तीसरे स्थान पर है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news