महासमुन्द

मौसम खुलते ही धान खरीदी फिर से शुरू, 2422 किसानों से एक लाख 86 हजार 429 क्विंटल धान की खरीदी हुई
19-Jan-2022 6:48 PM
मौसम खुलते ही धान खरीदी फिर से शुरू, 2422 किसानों से एक लाख 86 हजार 429 क्विंटल धान की खरीदी हुई

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद, 19 जनवरी। मौसम बारिश से प्रभावित धान खरीदी एक बार फि र 152 केंद्रों में कल मंगलवार से शुरू हुृई। मंगलवार को किसानों से एक लाख 86 हजार 429 क्विंटल धान की खरीदी हुई। कल 2422 किसानों ने धान बेचा है। बतायाजार हाहै कि जिस प्रकार खरीदी की मात्रा है, उस हिसाब से इतने कम समय में पूरे किसानों से धान खरीदना संभव नहीं है, क्योंकि खरीदी मात्र 9 दिन ही शेष बची हुई है। समिति के प्रतिदिन 3.40 लाख क्विंटल धान की खरीदी करेंगे तभी पूरे किसानों से धान खरीदी हो पाएगी। वरना निर्धारित समय में धान खरीदी होना संभव नहीं है। हालांकि मुख्यमंत्री ने किसानों को खरीदी नहीं होने पर समय बढ़ाने का आश्वासन दिया है। लेकिन अभी तक किसी प्रकार का निर्णय शासन से नहीं लिया गया है।

मालूम हो कि बेमौसम बारिश से खरीदी सप्ताहभर प्रभावित थी। इसके पहले भी दिसंबर में हुई बारिश से भी खरीदी प्रभावित हुई। जिला विपणन अधिकारी जयदेव सोनी का कहना है कि सप्ताहभर बाद खरीदी शुरू हुई है। अब फड़ भी सूख गया है। आने वाले समय में उठाव की मात्रा को और बढ़ाएंगे और समय रहते सभी किसानों से खरीदी का प्रयास करेंगे। फिलहाल समय को बढ़ाने के संबंध में किसी प्रकार का आदेश नहीं आया है। उन्होंने बताया कि मात्र 9 दिनों में 32 लाख क्विंटल की खरीदी अभी और करनी है। 35 हजार किसान अभी भी धान बेचने के लिए बचे हैं। इन किसानों से निर्धारित समय पर धान की खरीदी करनी है। समय को देखते हुए इन किसानों से धान खरीदना असंभव है।

सहकारी कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष जयप्रकाश साहू का कहना है कि समर्थन मूल्य मे धान की खरीदी को गिनती के दिन शेष रह गए हैं। जिले में अब तक 61 फीसदी धान की खरीदी उपार्जन केंद्रों की ओर से की गई है। शेष बचे 39 फीसदी की खरीदी बचे शेष दिनों में किया जाना है जो मुश्किल है। उपार्जन केंद्रों में हमालों को उनके काम का उचित दर नहीं मिलने से चलते उनकी कमी केंद्रों में देखने को मिल रही है। इसका खामियाजा यदि धान खरीदी तिथि को आगे नहीं बढ़ाया जाता तो आने वाले दिनों में किसानों को भुगतना पड़ सकता है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news