राजनांदगांव
गणतंत्र दिवस पर्व की तैयारी
20-Jan-2022 1:13 PM
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 20 जनवरी। राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस पर्व की तैयारी के लिए पुलिस जवान नियमित रूप से अभ्यास कर रहे हैं। पर्व की तैयारी के लिए महकमा द्वारा परेड की सलामी का भी अभ्यास कराया जा रहा है। स्थानीय पुलिस लाइन के मैदान में रोजाना जवान अभ्यास करते नजर आ रहे हैं। आगामी 26 जनवरी को देश के गणतंत्र होने के अवसर पर म्युनिसिपल स्कूल मैदान में मुख्य आयोजन किए जाएंगे।