दन्तेवाड़ा

जिले में सुरक्षित रहा धान, वर्षा से धान खरीदी बेअसर
20-Jan-2022 4:25 PM
जिले में सुरक्षित रहा धान,  वर्षा से धान खरीदी बेअसर

दंतेवाड़ा, 20 जनवरी। जिला में खरीफ विपणन वर्ष 2021-22 में 12 उपार्जन केन्द्रों के माध्यम से धान एवं मक्का का खरीदी प्रगति पर है। 18 जनवरी 2022 तक कुल 3827 कृषकों से 11415 मेट्रिक टन धान की खरीदी कर ली गई है। जिले के समस्त उपार्जन केन्द्र में पक्के चबूतरे तथा अस्थाई चबूतरो मे डेनेज के साथ धान का अच्छी तरह से स्टैकिंग व कैप कवर-तिरपाल से ढक कर रखा गया है परिणामत: जिले में हुई असामयिक बारिश से धान पूर्णत: सुरक्षित है।

जिले में उपार्जित धान का निराकरण मिलिंग एवं संग्रहण केन्द्र को परिदान के माध्यम से लगातार किया जा रहा है।यही वजह है कि जिले के उपार्जित धान में से 38त्न धान का निराकरण करा लिया गया है, जबकि समीपस्थ जिले सुकमा में 18.82त्न व बीजापुर में मात्र 30.77त्न धान का ही निराकरण हो पाया है। धान के निराकरण हेतु जिला कलेक्टर दीपक सोनी के द्वारा लगातार मानिटरिंग एवं दिशा निर्देश दिये जा रहे है। जिससे शासन के निर्देशानुरूप 31 मार्च तक धान के पूर्ण निराकरण जिला प्रशासन द्वारा करा लिया जाएगा।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news