रायपुर

फोन कर महिला से महिला से लूटे 1 लाख
20-Jan-2022 4:58 PM
फोन कर महिला से महिला से लूटे 1 लाख

कुरियर एजेंसी दिलाने का झांसा

रायपुर, 20 जनवरी। ऑन लाइन सायबर ठगी का नया केस गुढिय़ारी में सामने आया है। एक महिला ठग ने कुरियर कंपनी के काम का भरोसा दिलाकर महिला को ठगी का शिकार बना लिया। ओटीपी नंबर जनरेट कराते हुए आरोपी महिला ने बैंक खाते से 1 लाख 990 रुपये गायब किए। इस मामले में गुढिय़ारी पुलिस ने धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। प्रार्थी का नाम चित्ररेखा साहू है। वह जनता कॉलोनी में रहती है। पुलिस ने बताया, 10 जनवरी को चित्ररेखा के फोन पर अज्ञात महिला ने 07585004381 से संपर्क किया था। कुरियर काम चालू करने की बात कहते हुए स्कीमें बताई। इस दौरान अज्ञात महिला ने खाते से 2 रूपये का पैमेट करना है कहकर मेरे पृथक-पृथक खाते से एक लाख से अधिक  रूपये निकाल लिये।

पुलिस ने बताया, कुरियर काम के लिए एडवांस पेमेंट का प्रोसेस रहने की बात कहकर अज्ञात ने प्रार्थिया को झांसे में ले लिया। आप अपने खाता के माध्यम से दो रूपये का पैमेट करिए कहा। जैसे ही ओटीपी नंबर जनरेट हुआ अज्ञात ने वालेट से रकम गायब कर दिया। प्रार्थिया से अज्ञात ने एक नहीं बल्कि दो बैंक खाते से पैसे भेजने की बात कहकर अलग-अलग किस्तों में रकम चुरा लिए। जब उन्होंने शाम को स्टेट बैंक और बैंक आफ बड़ोदा से रकम निकल जाने का मैसेज प्राप्त हुआ, तब ठगी का खुलासा हुआ।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news