दन्तेवाड़ा

मुठभेड़ में 5 लाख का ईनामी नक्सली ढेर
20-Jan-2022 9:50 PM
मुठभेड़ में 5 लाख का ईनामी नक्सली ढेर

दंतेवाड़ा,20 जनवरी। दंतेवाड़ा पुलिस को गुरुवार को बड़ी कामयाबी मिली। पुलिस के संयुक्त दल ने नक्सलियों की एरिया कमेटी सदस्य को ढेर कर दिया।

पुलिस अधीक्षक दंतेवाड़ा सिद्धार्थ तिवारी ने बताया कि जिला आरक्षी बल, थाना बल और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल का संयुक्त दल कटेकल्याण के जंगलों में विगत 2 दिनों से तलाशी अभियान में था। इसी दौरान मारजूम और चिकपाल के जंगल के दौरान पुलिस दल से नक्सलियों का सामना हो गया। इस मुठभेड़ में दोनों पक्षों से गोलीबारी हुई। पुलिस द्वारा तलाशी के दौरान एरिया कमेटी सदस्य का शव बरामद किया गया। जिसकी शिनाख्त मुया मरकाम के रूप में हुई।

उक्त नक्सली पर राज्य शासन द्वारा 5 लाख रूपये का पुरस्कार घोषित किया गया था। इसके साथ ही पुलिस को नक्सलियों के दैनिक उपयोग की सामग्रियां मिली है। इनमें नक्सली साहित्य प्रमुख रूप से शामिल है। जिनसे पुलिस को अधिक जानकारियां मिलने की उम्मीद है। पुलिस के मुताबिक घटनास्थल में खून के अपनों से धब्बों से और अधिक नक्सलियों के ढेर होने की संभावना है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news