बस्तर

गरीबों का हक न छीने कांग्रेस के जनप्रतिनिधि-बाफना
21-Jan-2022 5:16 PM
गरीबों का हक न छीने कांग्रेस के जनप्रतिनिधि-बाफना

छत्तीसगढ़’ संवाददाता
जगदलपुर, 21 जनवरी।
जगदलपुर के पूर्व विधायक संतोष बाफना संजय गाँधी वार्ड में पहुंचकर लोगों की समस्याएं सुनी।
इस दौरान वार्ड के लोगों ने संतोष बाफना को बताया कि पार्षद ने 25 हजार रुपये प्रधानमंत्री आवास दिलाने के नाम पर उगाही की है और पैसे वापस मांगने पर धमकाने का प्रयास किया। इस पर पूर्व विधायक बाफना ने कहा कि क्षेत्र की जनता की सेवा करना हर जनप्रतिनिधियों का कर्तव्य होता है। अगर जनता वोट देना जानती है तो अपने हक़ की लड़ाई लडऩा भी जानती है। कांग्रेस पार्षद का यह व्यवहार कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

बाफना ने कहा कि गरीबों की इस न्याय की लड़ाई में भाजपा पूरे तरह से साथ देगी और जब तक गरीबों को न्याय नहीं मिलता, तब तक हर मोर्चे पर भाजपा लड़ाई लड़ेगी।

इस दौरान  नगर अध्यक्ष सुरेश गुप्ता, भाजयुमो जिलाध्यक्ष अविनाश श्रीवास्तव, संतोष त्रिपाठी, रूपेश जैन, आनंद झा,  सूर्यभूषण सिंग, रिंकू शर्मा, भुवनेश ध्रुव, आलेख तिवारी आदि भाजपा पदाधिकारी उपस्थित थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news