रायपुर

फिर एक बार बिलासपुर-सरगुजा में हो सकती है हल्की बारिश
21-Jan-2022 5:16 PM
फिर एक बार बिलासपुर-सरगुजा में हो सकती है हल्की बारिश

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 21 जनवरी। प्रदेश में एक बार फिर मौसम में बदलाव होने जा रहा है। राज्य में हवाओं के दिशा में बदलाव हुआ है। मौसम वज्ञानिकों का कहना है कि उत्तर छत्तीसगढ़ में उत्तर-पूर्व तथा दक्षिण छत्तीसगढ़ में दक्षिण-पश्चिम से हवाएं आ रहीं हैं । इस वजह से प्रदेश में 21  से 23 जनवरी तक न्यूनतम तापमान में 3-4 डिग्री सेल्सियस तक वृद्धि होने की सम्भावना है। वहीं 22 जनवरी तक अधिकतम तापमान में 1-2 डिग्री सेल्सियस तक वृद्धि होने की सम्भावना है। इसके बाद से प्रदेश में वर्षा होने के चलते अधिकतम तापमान में गिरावट होने की सम्भावना है। मौसम विभाग ने आज यानी कि 21 जनवरी को प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई है।

मौसम विभाग  के अनुसार 22 जनवरी की शाम या रात्रि से ही सरगुजा  और  बिलासपुर संभाग के कई जिलों में हल्की वर्षा होने की सम्भावना है। इसके साथ ही कुछ जगहों पर गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने की भी सम्भावना है। 23 जनवरी को सरगुजा और बिलासपुर सम्भाग में अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की सम्भावना है। एक-दो स्थानों में गरज-चमक के साथ ओलावृष्टि भी हो सकती है। दुर्ग और रायपुर संभाग के उत्तर में स्थित जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की सम्भावना है। दुर्ग और रायपुर संभाग के शेष भाग तथा बस्तर संभाग के उत्तरी भाग में एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ हल्की वर्षा होने की सम्भावना है। मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान के मुताबिक 24 जनवरी को सरगुजा और बस्तर संभाग तथा इनसे लगे जिलों में हल्की वर्षा हो सकती है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news