महासमुन्द

महिला पर्यवेक्षक की परीक्षा रविवार को
21-Jan-2022 5:26 PM
महिला पर्यवेक्षक की परीक्षा रविवार को

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद, 21 जनवरी। छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल द्वारा रविवार 23 जनवरी 2022 को दो पालियो में भर्ती परीक्षाओं का आयोजन किया गया है। जिसमें प्रथम पाली में खुली सीधी भर्ती परीक्षा पूर्वाह्न 9 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक 32 परीक्षा केन्द्रों पर आयोजित होंगे। जिसमें 7361 परीक्षार्थी शामिल होंगे तथा द्वितीय पाली में परिसीमित सीधी भर्ती परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक 04 परीक्षा केन्द्रों पर आयोजित होंगे। जिसमें 895 परीक्षार्थी शामिल होंगे।

कलेक्टर महासमुंद श्री क्षीरसागर ने परीक्षा के सुचारूए निर्विघ्न रूप से संचालन के लिए तीन सदस्यीय उडऩदस्ता दल का गठन किया है। इनमें प्रथम पाली एवं द्वितीय पाली में क्रमश: 8 एवं 4 परीक्षा केन्द्रों के लिए तहसीलदार प्रेमलाल साहू, खेल अधिकारी मनोज कुमार धृतलहरे एवं व्याख्याता प्रमोद कुमार कन्नौजे को उडऩदस्ता नियुक्त किया गया है। इसी प्रकार प्रथम पाली में 10 परीक्षा केन्द्रों के लिए नायब तहसीलदार सूरज बंछोर, उप संचालक मत्स्य अतुल सिन्हा एवं जिला योजना अधिकारी व्हीपी सिंग को, इसी प्रकार प्रथम पाली में सात परीक्षा केन्द्रों के लिए सहायक संचालक उद्यानिकी आरएस वर्मा, राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के सहायक कार्यक्रम समन्वयक डीएन जांगड़े एवं कमल नारायण चंद्राकर तथा सात परीक्षा केन्द्रों के लिए विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी बागबाहरा केकेवर्मा, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी बागबाहरा एचआर देवांगन एवं सहायक विण्खं शिक्षा अधिकारी नितिन लहरे को उडऩदस्ता नियुक्त किया गया है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news