कोरिया

बारिश की आशंका, खरीदी केंद्रों में धान जाम
21-Jan-2022 5:28 PM
बारिश की आशंका, खरीदी केंद्रों में धान जाम

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बैकुंठपुर (कोरिया) 21 जनवरी।
कोरिया जिले के कुछ धान उपार्जन केंद्रों हजारों क्विंटल धान जमा हो चुका है, तो कुछ समितियां ऐसी है जहां से लगातार धान का उठाव जारी है, ऐसे में कुछ समितियों के साथ भेदभावपूर्ण रवैया देखा जा रहा है, यही कारण है कि इनमें धान के उठाव की मात्रा दूसरे समितियों की तुलना में काफी कम देखी जा रही हैै। कई समितियों में 50-50 हजार क्विंटल से ज्यादा धान रखा हुआ है।

मौसम खुलनें के बाद प्रतिदिन धान की खरीदी में तेजी देखी जा रही है। वहीं 23 जनवरी को एक बार फिर बारिश की आशंका जताई जा रही है। ऐसे में कई समितियां ऐसी है जहां काफी मात्रा में धान रखा हुआ है यदि बारिश तेज हुई तो धान का काफी नुकसान होने से कोई नहीं रोक सकता, नुकसान बारिश के साथ तेज हवा के चलने पर ज्यादा होता है। इसके पूर्व मौसम में खराबी के कारण कुछ दिनों तक धान खरीदी प्रभावित हुई थी।

लगातार धान खरीदी के बावजूद समय पर उठाव नहीं किया जा रहा है जकि एक निर्धारित समय के भीतर खरीदी किये गये धान का परिवहन किया जाना अनिवार्य किया गया है बावजूद इसके विभिन्न समितियों में लापरवाही देखी जा रही है। जिस का असर यह हो रहा है कि समितियों में आवक बढऩे एवं समय पर परिवहन न करने के कारण कई समितियों में धान की बोरिया जाम होती जा रही है, जिससे कि खरीदी कार्य के लिए विभिन्न तरह की दिक्कत उत्पन्न हो रही है।

कई समितियों में धान जाम
जिले के विभिन्न समितियों में पूर्व में खरीदी की गयी धान की बोरियों का उठाव नही किया गया है जिसके कारण अब फिर से तेजी से धान खरीदी चालू हो गयी है तब कई तरह की दिक्कतों का समाना करना पड रहा है। जानकारी के अनुसार खरीदी केंद्र पटना में लगभग 56 हजार क्विंटल, सरभोका कुड़ेली में लगभग 40 हजार क्विंटल सहित गिरजापुर 34 हजार किवंटल, चिरमी 21 हजार किवंटल, बंजारीडांड 21 हजार किवंटल, सिंगरौली 27 हजार किवंटल, बैमा 27 हजार किवंटल, तरगवां 36 हजार किवंटल से ज्यादा काफी मात्रा में धान अभी रखा हुआ है। यहां उठाव बेहद धीमी गति से हो रहा है जिस कारण उक्त सभी समितियों में हजारो क्विंटल धान की बोरियां जाम हो गयी है। यदि समय पर उठाव नही होता है तो किसानों को धान विक्रय के लिए परेशानियों का समाना करना पडेगा वही समितियों को भी कई तरह की दिक्कतों का समाना करना पड सकता है।

तो धान खरीदी होगी प्रभावित
जानकारी के अनुसार के अनुसार जिले के कई समितियों में लगातार धान की खरीदी की जा रही है जिससे कि धान उपार्जन केंद्रों में धान बोरियो की ढेर लग रही है समय पर उठाव पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। यदि जल्द ही धान उठाव की दिशा में ध्यान नहीं दिया गया तो धान जाम होते जायेगा जिसके कारण धान खरीदी का कार्य भी प्रभावित होगा। अधिकारियों को इस दिशा में त्वरित गति से सभी उपार्जन केंद्रों से धान का उठाव पर तेजी  लाना होगा।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news