बीजापुर

भाजपा पार्षदों ने अव्यवस्था-भ्रष्टाचार का लगाया आरोप
21-Jan-2022 5:45 PM
भाजपा पार्षदों ने अव्यवस्था-भ्रष्टाचार का लगाया आरोप

पालिका की जानकारी मांगने के बाद भी नहीं दी जा रही

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बीजापुर, 21 जनवरी।
नगर पालिका क्षेत्र के वार्डों में अव्यवस्था, डीजल में हेरफेर व जानकारी उपलब्ध नहीं कराए जाने का आरोप लगाते हुए भाजपा पार्षदों ने मोर्चा खोल दिया है। साथ ही नगर के समस्याओं की शिकायत की जांच कर कार्यवाही किये जाने की मांग को लेकर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा है।

भाजपा पार्षद संजय गुप्ता ने बताया कि  नगर पालिका में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है। नगर पालिका में होने वाले भ्रष्टाचार को लेकर शासन-प्रशासन  को 23 नवंबर को सात मुख्य बिंदु में जांच कर कार्रवाई करने की मांग  की गई थी। जिस पर अब तक शासन प्रशासन ने कोई कार्रवाई नहीं की है।

उन्होंने बताया कि  नगर की स्वच्छता को लेकर गुरुवार को फिर से एसडीएम देवेश ध्रुव को शिकायत पत्र दिया गया है। जिसमें नगर में हर गली चौराहा में कचरा-कूड़े का ढेर लगा हुआ है। जिसकी वजह से नगर में महामारी फैलने का अंदेशा है। पार्षद गुप्ता ने कहा कि नगर पालिका में कचरा गाड़ी होने के बावजूद भी  गाड़ी नहीं चला जा रहा है। गाड़ी चलाने के नाम पर डीजल को रफा-दफा किया जा रहा है। जिसकी जांच जरूरी है। वही उन्होंने कहा कि सफाई कर्मियों की अधिक संख्या बताई जा रही है। जबकि सफाई  कर्मियों की संख्या कम है।

वहीं पार्षद नंदकिशोर राणा ने पालिका पर आरोप लगाते हुए कहा कि जिस वार्ड में जिला न्यायाधीश रहते हैं। उसी वार्ड में महीनों से कचरा गाड़ी नहीं आया है । नगर में अव्यवस्था के साथ  गंदगी फैला हुआ है। कचरा गाड़ी नही आने से वार्डवासियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जबकि इस वक्त नगर में महामारी कोरोना प्रकोप है। ऐसी स्थिति में भी कचरा घर में रहना स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। उन्होंने कहा कि इस गंदगी की वजह से नगरवासी बीमार पड़ते है तो गरीब परिवार को मजदूरी की दर से मुआवजा नगरीय प्रशासन को देना होगा ।

वहीं पार्षद नंदकिशोर राणा ने आरोप लगाया है कि कचरा गाड़ी चलाने नगरीय प्रशासन व पालिका अध्यक्ष फर्जीवाड़ा कर रहे है। कई दिनों से नगर पालिका परिषद की जानकारियां मांगने के बावजूद उन्हें नहीं दिया जा रहा  है। उन्होंने कहा कि शासन और प्रशासन जानकारी देने से डर रही है।

इस संबंध में पालिका अध्यक्ष बेनहुर रावतिया का कहना है कि डीजल में हेरफेर का जो आरोप भाजपा पार्षद लगा रहे है। वह झूठा व निराधार है। दरअसल सफाई गाडिय़ों के लिए डीजल की खरीदी संपत्तिकर से की जाती है। इनके लिए अलग से फंड नहीं आता है। वहीं उन्होंने बताया कि नगर के सभी वार्डों में रोजाना सफाई हो रही है। कहीं से भी शिकायत नहीं है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news