सरगुजा

कुंदीकला घटना के आरोपियों को कांग्रेस बचाने में लगी-भाजपा
21-Jan-2022 7:14 PM
कुंदीकला घटना के आरोपियों को कांग्रेस बचाने में लगी-भाजपा

पीडि़ता को न्याय न मिला तो निकालेंगे पदयात्रा- साय

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अम्बिकापुर, 21 जनवरी।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय तथा प्रदेश मंत्री प्रबल प्रताप सिंह जूदेव आज सरगुजा जिले के लुण्ड्रा विकासखंड अंतर्गत ग्राम कुंदीकला में पीडि़ता व पीडि़त परिवार से मिलने पहुंचे। उन्होंने कांग्रेस सरकार पर आरोप लगाए कि कुंदीकला घटना के आरोपियों को बचाने में लगी है। यदि पीडि़ता को न्याय नहीं मिला तो भाजपा कुंदीकला से अंबिकापुर तक न्याय पदयात्रा निकालेगी।

ज्ञात हो कि पिछले दिनों मुस्लिम समुदाय के कुछ लोगों द्वारा कुंदीकला में ग्राम सचिव के घर में बलात प्रवेश कर महिलाओं के साथ मारपीट एवं नाबालिग बच्ची के साथ छेड़छाड़ करते हुए अपहरण करने की कोशिश की गई, जिसका पूरे गांव ने मिलकर विरोध किया तथा मुस्लिम समुदाय का सामाजिक बहिष्कार किया था।

इसी तारतम्य में सरगुजा भाजपा जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल द्वारा कुंदीकला गांव पहुंच पीडि़त परिवार से मुलाकात कर थाना प्रभारी लुण्ड्रा को वास्तविक स्थिति से अवगत कराया गया था, लेकिन ठोस कार्रवाई करने के स्थान पर सरकार द्वारा महज खानापूर्ति की गई, जिसके कारण आज भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को यहां आना पड़ा।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णु देव साय और प्रदेश मंत्री प्रबल प्रताप सिंह जूदेव पीडि़त परिवार से मिलकर उन्हें ढांढस बंधाया तथा बताया कि न्याय की लड़ाई में भाजपा उनके साथ खड़ी है।

इस अवसर पर मीडिया को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस सरकार में असामाजिक तत्वों का मनोबल चरम पर है, अल्पसंख्यक मुस्लिम समुदाय द्वारा बड़ी संख्या में गैंग बनाकर बहु संख्यक समुदाय को डराने और दबाने की कोशिश की जा रही है। कुंदीकला की घटना इसका एक ज्वलंत उदाहरण है, 14 साल की नाबालिग बच्ची को छेड़छाड़ कर अपहरण करने का प्रयास इस गैंग ने किया है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

आगे उन्होंने कहा कि इस गंभीर मामले के आरोपियों पर अभी तक जो कठोर धाराएं लगनी चाहिए थी,  वो नहीं लगी है, कांग्रेस सरकार की पुलिस हल्की फुल्की धारा लगा कर आरोपियों को बचाने में लगी है। अगर पीडि़त परिवार को न्याय नहीं मिला तो कोरोना के बाद भाजपा कुंदीकला से अंबिकापुर तक न्याय पदयात्रा निकालेगी।

इस अवसर पर पत्रकारों को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश मंत्री प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने कहा कि कांग्रेस सरकार में इसी तरीके से कश्मीर में कश्मीरी पंडितों को दहशतगर्दी का शिकार बनाया गया था, और उन्हें कश्मीर से पलायन करना पड़ा था, अब छत्तीसगढ़ में भी कांग्रेस की यही नीति है, परंतु हम उनके मंसूबे कामयाब नहीं होने देंगे।

इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष ललन प्रताप सिंह, पूर्व विधायक विजय नाथ सिंह, जिला महामंत्री अभिमन्यु गुप्ता, प्रबोध मिंज, देवनाथ सिंह पैकरा, प्रशांत त्रिपाठी, डीके पूरिया, अरुणा सिंह, संतोष दास, रूपेश दुबे,विजय व्यापारी, विश्वविजय तोमर, आलोक दुबे, राधेश्याम ठाकुर, सतीश जयसवाल, राम प्रवेश पांडे, महेंद्र सिंह, वैभव सिंह, राधेश्याम सिंह ठाकुर राजू मानिकपुरी, चंद्रिका यादव, रज्जू राम, हरी गुप्ता, संजू वर्मा, नकुल सोनकर, कैलाश मिश्रा, छोटू थामस, आनंद राज सोनी, प्रेमानंद तिग्गा, अरविंद गुप्ता, शेखर गुप्ता, चंदन शुक्ला, शानू कश्यप, सोलु सिंह, वेदांत तिवारी, गौतम विश्वकर्मा, अनिल सिंह प्रमोद सिंह राजू सिंह एवम बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news