सरगुजा

खाते में दूसरे का धान बेचने की कोशिश, धान जब्त
21-Jan-2022 7:32 PM
खाते में दूसरे का धान बेचने की कोशिश, धान जब्त

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अम्बिकापुर,21 जनवरी।
अपने खाते में दूसरे का धान बेचने का प्रयास के मामले को प्रशासनिक टीम द्वारा विफल किया गया तथा पुराना व अमानक धान बेचते हुए पाए जाने पर 491 बोरी धान जब्त किया गया।

जनपद पंचायत लुण्ड्रा के अंतर्गत धान खरीदी केंद्र कुन्दीकला में शुक्रवार को तहसीलदार मुखदेव यादव के द्वारा दूसरे के खाते में धान खपाने का प्रयास कर रहे व्यक्ति से 235 बोरी धान जब्त किया गया। तहसीलदार ने बताया कि भफौली का एक व्यक्ति कुन्दीकला समिति में धान खपाने का प्रयास कर रहा था। उनका धान जब्त की गई। इसी प्रकार लखनपुर तहसील के केदमा समिति में दो किसानों के द्वारा 256 बोरी पुराना व अमानक धान बेचने लाये थे, जिसे प्रशासनिक टीम द्वारा जब्ती की गई।

कलेक्टर संजीव कुमार झा के निर्देशानुसार जिले के सभी धान खरीदी केंद्रों में चाक चौबंद व्यवस्था की गई है। अवैधानिक धान के भंडारण तथा विक्रय को प्रतिबंधित किया गया है। जिले के सभी धान उपार्जन केंद्रों में अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है जो सतत निरीक्षण कर धान खरीदी की जानकारी ले रहे हैं।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news