बलौदा बाजार

कलेक्टर ने कहा- टोकन, ऋण पुस्तिका और आधार कार्ड के बिना न खरीदें धान
22-Jan-2022 2:49 PM
कलेक्टर ने कहा- टोकन, ऋण पुस्तिका और आधार कार्ड के बिना न खरीदें धान

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बलौदाबाजार, 22 जनवरी।
कलेक्टर डोमन सिंह भाटापारा विकासखंड के अंर्तगत विभिन्न गावों में पहुंचकर शासन की फ्लैगशिप योजनाओं का जायजा लिया। उन्होंने ग्राम पंचायत धुर्राबांधा के धान  उपार्जन केंद्र, ग्राम पौसरी एवं गुडेलिया में कोविड टीकाकरण केंद्र एवं ग्राम गुडेलिया के गौठान में पहुँचकर निरीक्षण कर वस्तु स्थिती का जायजा लिया। उन्होंने धान खरीदी केंद्र में किसानों से मुलाकात कर खरीदी के संबंध में जानकारी प्राप्त किया। इस  दौरान उपस्थित किसानों ने बताया कि अभी तक यहां किसी भी तरीके से समस्या नहीं हुई है। कलेक्टर ने सभी किसानों को आश्वस्त किया कि सोसायटी में जीतने भी पंजीकृत किसान है उनका पूरा धान निर्धारित अवधि तक खरीद लिया जाएगा। कोई भी किसान धान खरीदी से वंचित नहीं होगा।

कलेक्टर सिंह ने उपार्जन केंद्र के प्रभारी अधिकारी को 22 से 24 जनवरी में बारिश की संभावना बतायी गयी है। उसके लिए समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए है। कलेक्टर ने ग्राम पौसरी एवं गुड़ेलिया के टीकाकरण केंद्र में पहुँचकर टीकाकरण के स्थिती का जायजा लिया। उन्होंने ग्राम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों से कहा कि कोरोना का संक्रमण बहुत बढ़ रहा है इससे बचाव का एकमात्र उपाय टीकाकरण ही है। जितने लोग गांव में टीकाकरण के लिए बच गए है आप उन्हें अवश्य टीकाकरण के लिए प्रेरित करें। इसके साथ ही कलेक्टर ने ग्राम गुड़ेलिया के गौठान पहुंचकर रूरल इंडस्ट्रियल पार्क के तहत मलाला एवं  चप्पल निर्माण के लिए लगाएं गये यूनिट का अवलोकन किया।

इसके साथ ही महिला स्व सहायता समूह द्वारा कडक़ नाथ मुर्गी पालन, मशरूम, बाड़ी में लगाए हुए हल्दी प्लांट,फलदार प्लांट, वर्मी कम्पोस्ट टाका एवं चारागाह का भी अवलोकन किया।
इस दौरान कलेक्टर डोमन सिंह ने महिला स्व सहायता समूह के कार्यो की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि आत्मनिर्भर बनने में यह एक मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने इस तरह व्यवस्थित गौठान के लिए ग्राम पंचायत,महिला स्व सहायता समूह एवं गौठान प्रबंधन समिति समेत सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों की प्रशंसा की। उन्होंने जनपद पंचायत सीईओ को निर्देश देते हुए कहा की सभी गौठानो में अनिवार्य रूप से गोबर खरीदी सतत रूप से जारी रहना चाहिए।

यह गरीब वर्ग के लिए एक अतिरिक्त आमदनी का जरिया है। इस कार्य मे किसी भी तरह लापरवाही बर्दाश्त नही की जाएगी।
इस दौरान ग्राम पंचायतों के जनप्रतिनिधियों, एसडीएम लवीना पांडेय, जनपद पंचायत सीईओ सी पी पात्रे समेत विभिन्न विभागों के अधिकारियों कर्मचारी, चरवाहा एवं किसान उपस्थित थे।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news