महासमुन्द

जिले में 1 लाख से अधिक किसानों ने बेचा धान
22-Jan-2022 2:50 PM
जिले में 1 लाख से अधिक किसानों ने बेचा धान

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 22 जनवरी।
महासमुंद जिले में खरीफ  विपणन वर्ष 2021.22 में समितियों के माध्यम से 1 लाख 23 हजार 372 किसानों से समर्थन मूल्य पर अब तक 5 लाख, 64 हजार , 345 मीट्रिक टन धान की खरीदी की जा चुकी है। वहीं 2 लाख, 68, हजार 487 मीट्रिक टन का धान उठाव हो चुका है। शेष धान का उठाव किया जा रहा है। जिले में कुल पंजीकृत किसानों की संख्या 1 लाख 50 हजार 227 है। जिसमें से अब तक 1 लाख 23 हजार372 किसान अपना धान बेच चुके हैं।

शेष 26 हजार 55 किसान धान बेचने हेतु बचे हैं। इन सभी किसानों से निर्धारित समय.सीमा में धान खरीद लिया जावेगा। अधिकारियों ने बताया कि धान बेचने वाले किसानों को अब तक 10 अरब 95 करोड़ 24 लाख 15 हजार 168 रुपए का भुगतान किया जा चुका है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news