राजनांदगांव
दयालदास भोजवानी का निधन
22-Jan-2022 3:42 PM
राजनांदगांव, 22 जनवरी। झूलेलाल नगर निवासी दयालदास भोजवानी (80 वर्ष )का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। वे भाजपा के वरिष्ठ नेता लीलाराम भोजवानी के छोटे भाई थे। वे अपने पीछे 3 पुत्र एवं तीन पुत्रियों सहित भरापूरा परिवार छोड़ गए। दयाल भोजनालय के नाम से प्रसिद्ध उनकी दुकान थी। उनकी अंतिम यात्रा में भाजपा-कांग्रेस से जुड़े नेता एवं शहर के गणमान्य नागरिकगण शामिल हुए।