गरियाबंद

कलेक्टर बनीं शिक्षक, बच्चों की ली क्लास
22-Jan-2022 4:09 PM
कलेक्टर बनीं शिक्षक, बच्चों की ली क्लास

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

गरियाबंद, 22 जनवरी। कलेक्टर नम्रता गांधी ने शुक्रवार को छुरा विकासखंड अंतर्गत विभिन्न विकास कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने छुरा धान उपार्जन केंद्र में शासन की धान खरीदी का भी जायजा लिया। छुरा उपार्जन केंद्र में धान खरीदी का औचक निरीक्षण किया, यहां उन्होंने  टोकन, ऋण पुस्तिका और आधार कार्ड के बिना धान नहीं खरीदने के निर्देश दिए। मौके पर एक किसान द्वारा गत वर्ष के पुराने प्लास्टिक बारदाना में 10 क_ा धान लाने पर उसे जब्ती बनाने के निर्देश दिए हैं। किसानों से चर्चा किया इस दौरान समिति प्रबंधकों को छूटे हुए सीमांत कृषकों को खरीदी में प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। धान खरीदी के अंतिम दिवस स्टैकिंग का भौतिक सत्यापन के पश्चात ही उठाव करने के निर्देश देते हुए धान खरीदी केंद्र की जानकारी लिए।

शासन द्वारा संचालित स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल छुरा का निरीक्षण किया। उन्होंने यहाँ संचालित कक्षा एवं लैब का निरीक्षण किया। प्राचार्य को स्कूल में बेहतर व्यवस्था और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा केंद्र बनाने के लिए आवश्यक पहल और प्रयास करने कहा गया। इस दौरान उन्होंने  अध्यापन और सीखने की प्रक्रिया के लिए  शिक्षकों को अतिरिक्त प्रयास करने के निर्देश दिए।

आंगनबाड़ी कुसुमबुडा केंद्र का निरीक्षण करते समय उन्होंने बच्चों को गिनती सिखाई। कलेक्टर ने रोचक और मनोरंजक अंदाज में गिनती सिखाई, जिससे बच्चे अत्यंत प्रसन्न हुए। यहां उन्होंने कुपोषित बच्चों के लिए अलग से सुपोषण प्लान बनाने के निर्देश दिए तथा फोटोग्राफ सहित ग्राफ के माध्यम से चार्ट बनाने के निर्देश दिए। इस दौरान कलेक्टर ने एकलव्य आवासीय विद्यालय,  पीएचई विभाग, मुड़ागांव  गोठान  में महिला दीदियों के कार्य के बारे में जानकारी लेते हुए उनकी समस्याओं और आजीविका को बढ़ाने के संबंध में चर्चा की और आवश्यक सुझाव दिए।

इस मौके पर अनुविभागीय अधिकारी शीतल बंसल, जनपद सीईओ रुचि शर्मा तहसीलदार किशोर शर्मा, नायब तहसीलदार कुसुम प्रधान, महिला एवं बाल विकास अधिकारी चंदू साहू एवं संबंधित स्टाफ मौजूद थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news