सूरजपुर

ओडग़ी आगमन पर नव निर्वाचित जिपं सदस्य सुमन सिंह का भव्य स्वागत
22-Jan-2022 8:08 PM
ओडग़ी आगमन पर नव निर्वाचित जिपं सदस्य सुमन सिंह का भव्य स्वागत

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
ओडग़ी, 22 जनवरी।
सूरजपुर जिले के ओडग़ी जनपद अंतर्गत जिला पंचायत उपचुनाव में भाजपा समर्थित प्रत्याशी सुमन विजय प्रताप सिंह की ऐतिहासिक जीत के बाद प्रथम ओडग़ी आगमन पर ओडगी मंडल के कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया।

ज्ञात हो कि विकासखंड ओडग़ी के जिला पंचायत सदस्य क्षेत्र क्रमांक 5 चांदनी बिहारपुर से निर्वाचित सदस्य विजय प्रताप सिंह के निधन के बाद खाली हुई सीट पर हुए उपचुनाव में सत्ता में होते हुए भी कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ा। इस क्षेत्र से जिला पंचायत सदस्य रहते हुए विजय प्रताप सिंह का क्षेत्र के प्रति समर्पण और कार्य को देखते हुए लोगों का इनके प्रति  रूझान एवं ओडग़ी और चांदनी बिहारपुर के कार्यकर्ताओं की मेहनत से भारी बहुमत से उनकी पत्नी सुमन विजय प्रताप सिंह विजयी हुईं।

चांदनी बिहारपुर क्षेत्र से नव निर्वाचित जिला पंचायत सदस्य सुमन विजय प्रताप सिंह का जीत के बाद प्रथम ओडग़ी आगमन पर भव्य रूप से ओडग़ी मंडल के भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा जनपद कार्यालय से गाजे-बाजे के साथ जुलूस निकाल नगर भ्रमण कर स्वागत किया गया। इसके बाद ओडग़ी से कुदरगढ़ देवी धाम तक रैली निकाल कर कुदरगढ़ में माथा टेक आशीर्वाद लिया।

इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष बाबूलाल अग्रवाल अजजा मोर्चा प्रदेश महामंञी सत्यनारायण सिंह किसान मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बलराम सोनी मंडल अध्यक्ष राजेश तिवारी भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष आशिष प्रताप सिंह जिला मिडिया प्रभारी प्रदीप द्विवेदी विजय गुर्जर भाजयुमो मंडल अध्यक्ष नीरज गुर्जर भाजयुमो महामंञी अरूण सिंह भाजपा महामंञी केशव सिंह प्रवीण गुर्जर उपाध्यक्ष संतोष सिंह युवा नेता शशांक प्रताप सिंह लव दुबे संदीप तिवारी अजा मंडल अध्यक्ष भूपेन्द्र भारती महिला मोर्चा अध्यक्ष विनिता यादव किसान मोर्चा जिला मंञी विभीषण यादव सोहन कुर्रे संधारी यादव प्रवीण गुप्ता आशिष गुर्जर एवं भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news