कोण्डागांव

शहर महिला कांग्रेस कार्यकारिणी का विस्तार
22-Jan-2022 9:48 PM
शहर महिला कांग्रेस कार्यकारिणी का विस्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कोण्डागांव, 22 जनवरी।
जिले के शहर महिला कांग्रेस अध्यक्ष तबस्सुम बानो ने महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद फूलोदेवी नेताम के निर्देश व महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुखबती मरकाम के मार्गदर्शन में कार्यकारिणी का विस्तार किया है।

उन्होंने कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए 21 जनवरी को विज्ञप्ति भी जारी की है। इसके अनुसार, गीता गुप्ता, ननकी वैष्णव, सरिता देवांगन, चंचला विश्वास, रंजना साहू को उपाध्यक्ष, गुणमति नायक, पार्वती साहू, हेमा देवांगन को महामंत्री, खीर कुमारी श्रीवास्तव, राजेश्वरी कुंजाम, माही रैकवार, अरुणा मंडावी, सुनीला कोर्राम को सचिव, रिंकी विश्वकर्मा, शीतल कौर, सुगनतीन नेताम, गुड्डी ठाकुर, जमुना साहू को संयुक्त सचिव, प्रीति भदौरिया को प्रवक्ता और अभिलाषा पोयाम व प्रतीक्षा सुरजाल सोसल मीडिया प्रभारी नियुक्ति किए गए हैं।

इसके अलावा पुष्पा नायक, सावित्री जगत, रुपा सोनवानी, ललिता नेताम, लखमी नेताम, आरती नेताम, नर्सबती नेताम, सुरेखा खुरा, लक्ष्मी मरकाम, अनिता सोनी, दीपिका सोनी, अरुणा नेताम, ज्योति सोनी, अहिल्या सोनी, सीमा यादव, दीक्षा यादव, वर्षा सोनी, कुसुम सोनी, पिंकी सोनी, मोनिका गोस्वामी को कार्यकारिणी सदस्य के रूप में शामिल किया गया हैं। विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में वेदवती पोयाम, सुखबती मरकाम, जुबैदा बेगम, शांति पाण्डेय, सुकून दीवान, शीतला निर्मलकर कार्यकारिणी में शामिल हैं। शहर महिला कांग्रेस के सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष व स्थानीय विधायक मोहन मरकाम, जिला कांग्रेस अध्यक्ष झुमुक लाल दिवान, प्रदेश कांग्रेस महासचिव मनीष श्रीवास्तव समेत अन्य स्थानीय कांग्रेस नेताओं ने शुभकामना दी हैं।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news