राजनांदगांव

जिपं सदस्य ने धान खरीदी केंद्र का किया निरीक्षण
23-Jan-2022 2:39 PM
जिपं सदस्य ने धान खरीदी केंद्र का किया निरीक्षण

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 23 जनवरी।
प्रदेश किसान कांग्रेस के महामंत्री एवं वरिष्ठ जिला पंचायत सदस्य महेंद्र यादव ने डोंगरगढ़ विकासखंड के अंतर्गत ग्राम खुर्सीपार सोसाइटी में धान खरीदी केंद्र में पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।
 गत् दिनों हुए लगातार बारिश के चलते जमीन गीला होने की वजह से खुर्सीपार धान खरीदी केंद्र में खरीदी प्रभावित रही। श्री यादव ने निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को मुरूम एवं डस्ट डालने निर्देश दिया, ताकि धान खरीदी आगे सुचारू रूप से चल सके। उन्होंने किसानों को भरोसा दिलाते कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने हमेशा किसानों की चिंता की है और जो वादा किसानों से किए हैं, वह पूरा कर रहे हैं। इसी के चलते मुख्यमंत्री ने धान खरीदी की अवधि एक सप्ताह और बढ़ा दी है। अब धान खरीदी 7 फरवरी तक की जाएगी।

धान खरीदी की अवधि बढ़ाने पर श्री यादव ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को धन्यवाद ज्ञापित किया। अब किसान बिल्कुल भी चिंता न करें। जिनका भी धान खरीदी विलंब हुआ है, उन सभी किसानों का धान समय-सीमा पर खरीद लिया जाएगा। साथ ही ग्राम खुड़मुड़ी के पास धान खरीदी केंद्र में परिवहन में लगी गाडिय़ों को विद्युत तार नीचे होने की वजह से आवागमन में दिक्कतें आ रही थी, जिसे भी यादव ने विद्युत विभाग के जेई से बात कर तत्काल दुरूस्त करवाया। इस कार्य के लिए धान खरीदी केंद्र में पहुंचे क्षेत्र के किसानों ने जिला पंचायत सदस्य महेन्द्र यादव का धन्यवाद ज्ञापित किया। इस मौके पर जनपद सदस्य उषा सिन्हा, सरपंच पारस वर्मा, होमदत्त वर्मा, जयचंद ठाकुर, महेंद्र नागपुरे सहित क्षेत्र के किसान एवं समिति प्रबंधक उपस्थित थे।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news