दुर्ग

सडक़ चौड़ीकरण में भेदभाव, भाजपा का हस्ताक्षर अभियान
23-Jan-2022 4:12 PM
सडक़ चौड़ीकरण में भेदभाव, भाजपा का हस्ताक्षर अभियान

वकील, डॉक्टर, व्यवसायी व शासकीय कर्मचारियों सहित सभी वर्ग के लोगों ने समर्थन दिया

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग,23 जनवरी।
नेहरू नगर से पुलगांव चौक तक चल रही सडक़ चौड़ीकरण में भेदभाव को लेकर विगत दिनों भाजपा नेताओं द्वारा पीडब्ल्यूडी ईई के समक्ष आपत्ति दर्ज कराने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं होने पर अब जिला भाजपा ने इस मुद्दे को लेकर चरणबद्ध आंदोलन की शुरूआत करते हुए शनिवार को बस स्टैंड के सामने हनुमान मंदिर के पास मुख्य मार्ग में हस्ताक्षर अभियान चलाया। जिसमें वकील, डॉक्टर, मेडिकल एसोसिएशन, व्यापारी सहित आम जनता ने बढ़-चढ़ कर भागीदारी निभाते हुए एक समान सडक़ चौड़ीकरण कराए जाने समर्थन में 3 हजार से अधिक लोगों ने हस्ताक्षर किए।

इस अवसर पर प्रदेश भाजपा मंत्री उषा टावरी, पूर्व महापौर चंद्रिका चंद्राकर, जिला महामंत्री ललित चंद्राकर, नटवर ताम्रकार, उपाध्यक्ष संतोष सोनी, जिला मंत्री दिनेश देवांगन, नेता प्रतिपक्ष अजय वर्मा, वरिष्ठ नेता शिव चंद्राकर, अजय तिवारी, दिनेश पाटिल, मंडल अध्यक्ष दीपक चोपड़ा, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष नितेश साहू, महिला मोर्चा अध्यक्ष उपासना चंद्राकर, नीरज पांडेय, राजा महोबिया, साजन जोसफ, बानी सोनी, वार्ड पार्षद ओमप्रकाश सेन, महेश यादव सहित बड़ी सं या में कार्यकर्ता मौजूद थे। हस्ताक्षर अभियान अब शहर के सभी मंडलों में चलाया जाएगा, जिसे बाद में राज्यपाल व जिलाधीश को सौंपा जाएगा।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news