महासमुन्द

सिंचाई रकबा बढ़ा, धान की रबी फसल की तैयारी में
23-Jan-2022 4:28 PM
सिंचाई रकबा बढ़ा, धान की रबी फसल की तैयारी में

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,23 जनवरी।
जिले के किसान नलकूप, बोरवेल्स व सिंचाई सुविधाओं के जरिए धान की रबी फसल लेने की तैयारी में हैं।
खरीफ  सीजन की धान कटाई पूरी हो गई है। अब साधन संपन्न किसान रबी फसल लेने में जुटे हैं। खेतों में थरहा नर्सरी लगाने और बोआई का कार्य शुरू हो गया है। लिहाजा सुबह से किसान खेतों में पहुंचकर साफ. सफाई करते, रोपा लगाते देखे जा रहे हैं।

गौरतलब है कि लगातार घट रहे भूमिगत जल के स्तर पर चिंता व्यक्त करते हुए सरकार ने किसानों से रबी सीजन में धान की फसल के बदले दलहन-तिलहन की फसल लेने की अपील की है। सरकार की इस अपील को मनवाने जिला प्रशासन ने आदेश भी जारी किया है। लेकिन जिले के किसानों ने दलहन-तिलहन की फसल लेने में कोई रुचि नहीं दिखाई और धान की फसल लेने की तैयारी शुरू की है। किसानों का कहना है कि वे सिर्फ धान की ही फसल ले सकते हैं। क्योंकि दलहन-तिलहन की फसल को प्राकृतिक आपदा, जंगली जानवर, बंदर और पशु.पक्षियों से बचाना मुश्किल हो जाता है। इनका यह भी मानना है कि जिले की मिट्टी और खेत दलहन-तिलहन के लिए उपजाऊ साबित नहीं  हंै।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news