कोरिया

विधायक ने किया महिला जिला कांग्रेस दफ्तर का उद्घाटन
23-Jan-2022 6:14 PM
विधायक ने किया महिला जिला कांग्रेस दफ्तर का उद्घाटन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

मनेन्द्रगढ़, 23 जनवरी। सरगुजा विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष व भरतपुर सोनहत विधायक गुलाब कमरो ने शनिवार को शहर के बस स्टैंड के समीप स्थित महिला जिला कांग्रेस कमेटी की उपाध्यक्ष इंदु सैनी के द्वारा उपलब्ध कराए गए नवीन महिला जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय का लाल फीता काटकर विधिवत शुभारंभ किया।

कार्यालय के शुभारंभ अवसर पर मुख्य अतिथि विधायक गुलाब कमरो के साथ नगर की प्रथम महिला नगर पालिका अध्यक्ष प्रभा पटेल, उपाध्यक्ष कृष्णमुरारी तिवारी, जिला पंचायत सदस्य उषा सिंह करयाम, इंद्रा सेंगर, ब्लाक  कांग्रेस कमेटी शहर के अध्यक्ष राजेश शर्मा, ग्रामीण अध्यक्ष राजेश साहू, विधायक प्रतिनिधि बलवीर सिंह अरोड़ा, शहर प्रवक्ता शुद्धू लाल वर्मा, पार्षद श्यामसुंदर पोद्दार, नागेंद्र जयसवाल, अजय जायसवाल, इमरान खान, गोपाल गुप्ता, गिरधर जायसवाल, ज्योति मजमुदार, अमित पुरी, राजेश सिंह सहित महिला कांग्रेस की प्रदेश सचिव शगुफ्ता बक्श, महिला जिला कांग्रेस की उपाध्यक्ष मधु गायकवाड, इंदु सैनी, राखी सिंह, रुकमणी खोबरागड़े, उर्मिला मोगरे, ममता सोनी सहित काफी संख्या में महिला कांग्रेस की महिला सदस्य व कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

कार्यालय के शुभारंभ अवसर पर विधायक ने कहा कि महिला सशक्तिकरण को लेकर महिला कांग्रेस के द्वारा और मजबूती के साथ काम करने की जरूरत है।

इन्होंने किया कांग्रेस प्रवेश

इस दौरान कांग्रेस की रीति नीति से प्रभावित होकर शहर की 26 महिलाओं ने कांग्रेस में प्रवेश किया। महिला कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करने वाली महिलाओं में पम्मी अरोड़ा, बेबी मखीजा, कुलदीप कौर, दविंदर कौर, सोनिया कालरा, रजनी अग्रवाल, शीला सिंह, शबाना, ममता सोनी, पूर्णिमा, लक्ष्मी, उर्मिला केवट, राबिया खान, बबीता सलूजा, पिंकी सलूजा, रुकमणी सिंघल, सुनीता गुप्ता, पूनम पतवार, इला पोपट, रूबी जैन, माया कोरी, कल्पना कोरी, हेमलता, कौशल्या देवी, विद्या गुप्ता, सविता गुप्ता आदि शामिल है। विधायक कमरो ने पुष्पगुच्छ से सम्मानित कर महिलाओं को कांग्रेस प्रवेश कराया और आशा व्यक्त की कि सभी कांग्रेस प्रवेश करने वाली महिलाएं कांग्रेस की मजबूती के लिए काम करेंगी जिससे महिला कांग्रेस और मजबूत होगी।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news