गरियाबंद

नवापारा कांग्रेस चलाएगा सदस्यता अभियान
23-Jan-2022 6:17 PM
नवापारा कांग्रेस चलाएगा सदस्यता अभियान

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

नवापारा-राजिम, 23 जनवरी। कांग्रेस पार्टी द्वारा नगर सहित क्षेत्र में बुथ कमेटी एवं सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान को लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी, जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण एवं क्षेत्रीय विधायक धनेंद्र साहू के निर्देशानुसार नवापारा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में विधायक कार्यालय संगवारी में बैठक रखा आयोजित किया गया।

बैठक में बुथ कमेटी एवं सदस्यता अभियान को लेकर चर्चा की गई। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष राकेश सोनकर ने बताया कि कांग्रेस के सदस्यता अभियान के महापर्व की आज देशव्यापी शुरुआत हो गई है। इस वर्ष प्रदेश में 10 लाख नए सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है। कांग्रेस के सदस्य बनने के लिए कांग्रेस सदस्यता अभियान फॉर्मेट में व्यक्तिगत जानकारी भरकर देनी होगी। उन्होंने बताया कि इसमें पुराने सभी सदस्यों को अपनी सदस्यता का नवीनीकरण भी करवाना है साथ ही नए लोगों को सदस्य बनाना है। भूपेश सरकार के विकास कार्यों, कांग्रेस की रीति, नीति तथा गांधी जी के आदर्शों सत्य व अहिंसा का पालन करने वाले को कांग्रेस का सदस्य बनाया जाएगा। ब्लॉक अध्यक्ष सौरभ शर्मा ने कहा कि कांग्रेस देश की वह पार्टी है जिसने देश की आजादी के साथ देश के नवनिर्माण में अपना योगदान दिया। इसलिए कांग्रेस का सदस्य बनना गौरव की बात है। ब्लॉक अध्यक्ष सौरभ शर्मा एवं उपाध्यक्ष राकेश सोनकर ने सभी से आग्रह किया कि वह आएं एवं कांग्रेस की सदस्यता लें और देश के विकास में अपना योगदान दें। बैठक में प्रमुख रूप से ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सौरभ शर्मा, नगर पालिका उपाध्यक्ष चतुर जगत, सुनील जैन, पार्षदगण मंगराज सोनकर, अजय कोचर, अजय साहू, हेमंत साहनी, एडरमैन रामा यादव, मेघनाथ साहू, शाहिद रजा, ब्लॉक महामंत्री राजा चावला, रामरतन निषाद, ब्लॉक उपाध्यक्ष राकेश सोनकर, निर्माण यादव, अर्जुन साहू, फागू देवांगन, बल्लू साहू, बल्लू देवांगन, आशीष दीवान, विनोद कंडरा, अहमद रिजवी, सुशील बोथरा, अजय गाड़ा, महेश तिवारी, जितेन्द्र कोसरे, विक्रम भोई, सुनील शर्मा, गौतम निषाद, वीरेन्द्र राजपूत, प्रतीक साहू, टिकम यादव, सौरभ सोनी, अभिजीत श्रीवास, समारू देवांगन, भूपेन्द्र साहू, मखान निषाद, कौशल नागरची, सारिका देवार, चेतन नागरची, शैलेष सोनकर, नंदू साहू, योगेन्द्र साहू आदि कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news