सरगुजा

पिकअप से बिचौलिए का 50 बोरी धान जब्त
23-Jan-2022 8:06 PM
पिकअप से बिचौलिए का 50 बोरी धान जब्त

अम्बिकापुर, 22 जनवरी। पिकअप से परिवहन कर ला रहे बिचौलिए का 50 बोरी अवैध धान प्रशासनिक अधिकारियों ने पकड़ा और धान को जब्त किया। यह मामला मैनपाट जनपद के मेहता पॉइंट का है।इस मामले में जानकारी देते हुए मैनपाट तहसीलदार शशिकांत दुबे ने बताया कि शनिवार को शाम करीब 7 बजे भ्रमण के दौरान मेहता पोइंट के पास एक पिकअप में धान बोरी भर कर जा रहा था। शंका होने पर पिकअप को रुकवाने की कोशिश की गई। इस पर वाहन चालक द्वारा वाहन को लापरवाही पूर्वक चलाते हुये दुर्घटना ग्रस्त कर दिया और धान नीचे गिर गया। धान के बारे में पूछताछ करने पर बताया गया कि नर्मदापुर निवासी बृजेश गुप्ता रायगढ़ जिले के ग्राम कापू से उक्त धान को ला रहे थे।

धान के कागजात की मांग करने पर कोई दस्तावेज नहीं दे पाए। दस्तावेज के अभाव में 50 बोरी धान अवैध घोषित करते हुए जब्त कर समिति को सुपुर्द किया गया।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news