बलौदा बाजार
60 हजार का सरिया चोरी, जुर्म दर्ज
24-Jan-2022 4:43 PM
बलौदाबाजार,24 जनवरी। सिमगा थाना अज्ञात चोर मकान निर्माण हेतु रखा करीब 10 क्विंटल सरिया कीमत 60000 ले उड़े इस संबंध में प्रार्थी दिलीप सिन्हा निवासी ग्राम कुथरौद ने शिकायत दर्ज कराई है कि वर्तमान में वह नए मकान का निर्माण कर रहा है, इसके द्वारा छत ढलाई हेतु आकाश ट्रेडर खरोरा से 10 एमएम का सरिया खरीद कर लगाया गया था, जो मकान के बाहर चयन में बांधकर रखा हुआ था, अज्ञात चोरों ने चयन काटकर वहां रखा सरिया पार कर दिया।