दुर्ग

15 साल के भाजपा शासन काल में शहर का विकास नहीं-वोरा
24-Jan-2022 5:41 PM
15 साल के भाजपा शासन काल में शहर का विकास नहीं-वोरा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 24 जनवरी।
शहर में 64 करोड़ की लागत से जीई रोड के उन्नयन और सौंदर्यीकरण कार्य के दौरान भाजपा की हस्ताक्षर अभियान की राजनीति पर कांग्रेस पार्षद दल और शहर कांग्रेस कमेटी ने तीखे प्रहार किए हैं। इस मामले में विधायक अरुण वोरा ने तंज कसते हुए कहा है कि 15 साल के भाजपा शासनकाल में शहर का विकास नहीं हुआ। अब करोड़ों की लागत से दुर्ग शहर में विकास कार्य कराए जाने पर भाजपा नेताओं के पेट में दर्द क्यों हो रहा है। वोरा ने कहा कि भाजपा का रवैया हमेशा विकास विरोधी रहा है। सही मायनों में शहर, प्रदेश और देश का समग्र विकास कांग्रेस ने ही कराया है।

वोरा ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनने के बाद दुर्ग शहर की सबसे प्रमुख सडक़ के चौड़ीकरण और सौंदर्यीकरण कार्य की मंजूरी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा दी गई। योजना को स्वीकृति मिलने के बाद काम में तेजी आने पर भाजपा नेता इसका विरोध क्यों कर रहे हैं। बड़ा सवाल यह है कि योजना शुरू होने के डेढ़ साल बाद विरोध की राजनीति क्यों की जा रही है। एकमात्र वजह यही है कि भाजपा के पास कोई मुद्दा ही नहीं रह गया है।

वोरा ने कहा कि रोड से संबंधित सभी निर्माण कार्य नियम-कानून और निर्धारित मापदंडों के अनुसार हो रहे हैं। बिना नियम-कानून और मापदंड के योजना को मंजूरी ही नहीं मिलती है। वोरा ने प्रशासनिक अधिकारियों से कहा है कि वे सिर्फ  अपने काम पर ध्यान दें. समय पर गुणवत्ता से काम पूरा कराएं। इधर महापौर धीरज बाकलीवाल और शहर कांग्रेस अध्यक्ष गया पटेल सहित कांग्रेस पार्षद दल और कांग्रेस कमेटी ने बयान जारी कर कहा है कि भाजपा नेता हमेशा विकास में बाधा उत्पन्न कर रहे हैं। पिछले दो दशक से शहर में विकास कार्य न होने से ग्रामीण परिवेश जैसा शहर बन गया था।

विधायक वोरा के प्रयासों से सडक़ उन्नयन के लिए बड़ी राशि स्वीकृत की है।उन्होंने इसके लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और पीडब्लूडी मंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भाजपा को यह ऐतिहासिक विकास कार्य भी नहीं पच रहा है।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news