रायगढ़

शाही के शिकार, 1 गिरफ्तार, चार फरार
25-Jan-2022 3:00 PM
शाही के शिकार, 1 गिरफ्तार, चार फरार

गोमर्डा अभ्यारण का मामला, वन विभाग की टीम सतर्क

रायगढ़, 25 जनवरी।  मंगलवार को बरमकेला वन विभाग की टीम ने एक ग्रामीण को शाही के अवैध शिकार के मामले में पकड़ा है, जबकि उनके 4 अन्य फरार हैं।  
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार गोमर्डा अभ्यारण्य के बरमकेला बारादावन क्षेत्र में एक वन्यप्राणी शाही को पांच लोगों के द्वारा शिकार किया गया, जिसके बाद मामले की जानकारी मुखबिर से वन अमला को लगी, जहां डीएफओ प्रणय मिश्रा के निर्देशन, गोमर्डा अभ्यारण्य अधीक्षक आरके सिसोदिया के मार्गदर्शन में बरमकेला रेंजर सुरेंद्र अजय के नेतृत्व में उनकी टीम तत्काल मौके पर पहुंच कर नाकेबंदी की। जिसमें एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया लेकिन चार लोग फरार हो गए, जिनकी खोजबीन जारी है। बरमकेला वन परिक्षेत्र के बारादावन परिसर के कक्ष क्रमांक 972 रिजर्व फॉरेस्ट में कुछ शिकारियों के द्वारा कुत्तों की मदद से एक शाही को जंगल से गांव की ओर भगाया जा रहा था और उसके बाद कुत्तों ने उस पर हमला कर दिया। इससे शाही घायल हो गया उसके बाद 5 लोगों के द्वारा उसका शिकार किया गया। मृत शाही को बरामद कर लिया गया है। मामले में वन विभाग की टीम ने आरोपी रामलाल निवासी भालुपानी के खिलाफ अपराध दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दिया।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news