राजनांदगांव
आश्रितों को 10 लाख मंजूर
25-Jan-2022 4:17 PM
राजनांदगांव, 25 जनवरी। कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी तारन प्रकाश सिन्हा ने नक्सल गतिविधि में मृतक के आश्रितों को जिला स्तरीय पुनर्वास समिति की बैठक में लिए निर्णय के अनुसार केन्द्रीय योजनातर्गत आर्थिक सहायता राशि 10 लाख रुपए स्वीकृत किया है। नक्सल गतिविधि में ग्राम निडेली, थाना औंधी निवासी तीजू बोगा की मृत्यु होने पर उनके आश्रित उर्मिला को 5 लाख रुपए तथा ग्राम कलवर थाना मदनवाड़ा निवासी रामजी राम धावड़े की मृत्यु होने पर उनके आश्रित सामकोबाई को 5 लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है।