दुर्ग

सीएम ने किया कहानी संग्रह विशिष्ट पराग का विमोचन
25-Jan-2022 4:42 PM
सीएम ने किया कहानी संग्रह विशिष्ट पराग का विमोचन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 25 जनवरी।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने निवास कार्यालय में पत्रकार कोमल पुरोहित धनेसर के कहानी संग्रह विशिष्ट पराग का विमोचन किया।
कोमल पुरोहित धनेसर ने मुख्यमंत्री श्री बघेल को बताया कि उन्होंने  पत्रकारिता की शुरुआत बस्तर से की थी। उस दौरान उन्हें छत्तीसगढ़ में पदस्थ पैरामिलिट्री बल के जवानों के जीवन को करीब से देखने का मौका मिला।

उन्होंने इस किताब में संकलित 11 कहानियों के माध्यम से पैरामिलिट्री बल के पराक्रमी अधिकारियों और जवानों के जीवन के उन अनछुए पहलुओं को सामने लाने का प्रयास किया है, जो आम तौर पर लोगों के सामने नहीं आ पाते। उन्होंने बताया कि डिप्टी कमांडेंट चिकित्सा अधिकारी डॉ  तारकेश्वर नाथ उनके सह लेखक हैं।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कोमल पुरोहित धनेसर को उनके कहानी संग्रह विशिष्ट पराग के प्रकाशन पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर भिलाई प्रेस क्लब की अध्यक्ष भावना पांडेय, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एसोसिएशन दुर्ग के महासचिव हितेश शर्मा,  शाहीन खान,संगीता मिश्रा,  प्रज्ञा अवतार साहू सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news