बस्तर
कोंटा,25 जनवरी। कोंटा जनपद पंचायत कार्यालय में जनपद सदस्य क्षेत्र क्रमांक 10 से कांग्रेस समर्थित निर्विरोध निर्वाचित माड़वी कन्नी को रिटर्निंग ऑफिसर देवेंद्र सिरमौर द्वारा प्रमाण पत्र दिया।
इस अवसर पर जिपं उपाध्यक्ष बोद्दु राजा, जपं अध्यक्ष सुन्नम नागेश, जपं उपाध्यक्ष माड़वी देवा, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुरेश सिंह चौहान, नपा उपाध्यक्ष युतपति यादव, महिला कांग्रेस अध्यक्ष सोयम मंगम्मा, जनपद सीईओ कैलाश कश्यप सहित कई कांग्रेसी उपस्थित थे। जीत के बाद मीडिया से चर्चा करते हुए जपं उपाध्यक्ष माड़वी देवा ने इसे मंत्री कवासी लखमा का लोकप्रियता की जीत बताते हुए कहा कि पंच चुनाव के 61 में निर्विरोध जीत और जनपद क्षेत्र क्रमांक 10 में भाजपा, भाकपा को उम्मीदवार भी नहीं मिलना इस बात का सबूत है कि राज्य की भपेश सरकार की लोकप्रिय नीतियों पर पर जनता लगातार भरोसा जता रही है।
देवा ने कहा कि राज्य 15 वर्षों तक पानी, बिजली, शिक्षा जैसी मूलभूत सुविधाओं से एक तिहाई से ज्यादा पंचायत में सरकार बनने के ढाई साल में जिला पंचायत के मुखिया हरीश लखमा के नेतृत्व में मंत्री के निर्देश में वंचित ग्रामों में स्कूल, अस्पताल, बिजली की सुविधा जारी है। आगामी 2 वर्षों पूरे जनपद के पंचायत शत प्रतिशत स्कूल, पानी, स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करने हम सभी प्रतिबद्ध है।